रविन्द्र रंगमंच के उद्घाटन पर कलाधर्मियों में खुशी की लहर….

रामसहाय हर्ष
रामसहाय हर्ष
बीकानेर। वर्षो के इन्तजार के बाद आज प्रेदश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने रविन्द्र रंगमंच का उद्घाटन किया। इस सौगात का बीकानेर कलाधर्मियों ने प्रदेश की सरकार और नगर विकास न्यास के चैयरमेन महावीर रांका का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। वर्षो से बीकानेर के कलाधर्मियों को एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त रंगमंच की आवश्यकता थी जिसकी भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जश्न के कार्यक्रम के दिन कलाधर्मियों को तोहफे के रूप में मिला है। बीकानेर रंगकर्मी रामसहाय हर्ष ने बताया कि अब बीकानेर में भी इस मंच पर भव्य प्रस्तुतियों का मंचन हो सकेगा साथ ही अन्तराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों को बीकानेर की जनता को देखने का अवसर मिलेगा। कलाधर्मियों को अब यह विश्वास है कि रविन्द्र रंगमंच में शेष रहे कार्य को नगर विकास न्यास द्वारा जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बीकानेर कला जगत में खुशी की लहर छाई हुई है जिसमें विजय शर्मा, रोहित बोड़ा, जयदीप उपाध्याय, विकास शर्मा, दिनेश रंगा, सुनिल जोशी, सुनिल गज्जाणी, मन्जु राकावत, भगवती स्वामी, प्रिया पुरोहित, उदय व्यास, मुकेश शर्मा, येशुदास भादाणी, अजीत राज, मदन मारू, जय मयुर, विजय सिंह राठौड़ आदि कलाधर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

error: Content is protected !!