धोरीमन्ना बाङमेर / सुरेश ढाका जालोर जिले सरवाना थाना क्षेत्र के लालजी डूंगरी पर मंगलवार रात्रि धोरीमन्ना थाना के वाटेंड आरोपी मांगीलाल विश्नोई की गिरफ्तारी को लेकर आपराधियों ने हमला कर पुलिस थानाधिकारी व पुलिस जवानों को घायल कर दिया। पुलिस वाहन में तोडफ़ोड की।
जानकारी अनुसार वांटेड आरोपी मांगीलाल बिश्नोई को धोरीमन्ना पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची। लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर हमला करते हुए थानाधिकारी सहित जवानों को घायल कर दिया। गौरतलब है कि आरोपी पूर्व में जेल तोड़कर फरार व बाखासर थाने से 4.5 क्विंटल डोडा पोस्त, 2015 में धोरीमना पुलिस पर फायरिंग, पोस्त डोडा बरामदगी के प्रकरण में फरार है।
गिरफ्तारी के दौरान हुई फायरिंग
गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों के साथियों ने पुलिस पर करीब 5 बार फायर कर पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को छुड़ा कर भाग गए। धोरीमन्ना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने ओर पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज करवाया गया।