शिक्षा राज्य मंत्री के साथ हुई शिक्षक संघ सियाराम की वार्ता

zzआज दि.-6.3.17 शिक्षा मंत्री श्री देवनानी जी से विधानसभा के कमरा नं 751 मे #शिक्षक_संघ_सियाराम की वार्ता हुई।
जिनमे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
1) 6ठे वेतनमान की विसंगति को शीघ्र दूर करके 7वां वेतनमान दिया जाने पर सहमति बनी।
2) बकाया चिकित्सा बिलों का जल्द ही बजट जारी की जायेगा।
3) प्रबोधकों के स्थानांतरण,पदोन्नति व अनुकम्पा नियुक्ति पर सहमति दी है।
4) 2012 के शिक्षकों के शिक्षकों का एरियर भुगतान जल्द ही कर दिया जायेगा।
5) पातेय वेतन शिक्षकों की मांगों का निराकरण शीघ्र करने की बात मानी है।
6) सभी शिक्षा अधिकारी कार्यलयों मे जल्द ही सिटिज़न चार्टर लगाया जायेगा।
7) NPS खाते को बंद करके GPF खाते शुरू करने,व मेडिक्लेम पॉलिसी के सरलीकरण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को बना कर भेजा जाना प्रस्तावित हुआ।
8)प्रदेश के विद्यालयों मे शिक्षकों व लिपिकों के पद शीघ्र भरे जायेंगे।
9) प्रयोगशाला सहायकों से शिक्षक बने कार्मिको की वसूली के आदेश का पूरा अध्ययन करके इस पर पुनर्विचार किया जायेगा।
10) कंप्यूटर शिक्षा के लिए विद्यालयों मे *क्लिक योजना* लागु की जायेगी।
11) स्थाई स्थानांतरण नीति बना कर प्रतिबंधित शब्द को हटाने पर भी विचार किया जायेगा।
12) बांसवाड़ा मे अप्रशिक्षित शिक्षक/ शिक्षिकाओं को नियुक्ति तिथि से चयनित वेतनमान देने के कोर्ट के आदेश को शीघ्र लागू करने पर सहमति हुई।
इसके अतिरिक्त अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
वार्ता मे शिक्षा मंत्री जी के अतिरिक्त शिक्षा सचिव नरेश पाल गंगवार,निदेशक बी एल स्वर्णकार सहित वित्त विभाग का अधिकारी भी उपस्थित रहे।
संगठन की ओर से प्रदेशाध्यक्ष श्री सियाराम शर्मा व प्रदेश महामंत्री श्री बृजेन्द्र शर्मा ने वार्ता मे भाग लिया।
ब्रिजेन्द्र शर्मा की फेसबुक वाल से साभार

error: Content is protected !!