मदरसा पैराटीचर्स ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

badmer newsबाड़मेर 6 मार्च। मदरसा पैराटीचरों ने संघ के जिलाध्यक्ष अदरीम खान रहुमा के नेतृत्व में मदरसा पैराटीचर्स को नियमित करने, पैराटीचर्स को तृतीय श्रेणी अध्यापक के बराबर वेतन दिलवाने, व छठे चरण के मदरसा पैराटीचर्स का मानदेय संबंधित पैराटीचर के खाते में डलवाने को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। युसुफ नोहड़ी ने बताया कि यदि मदरसा पैराटीचर्स की वाजिब मांगे बजट 2017 में पुरी नहीं होती है तो प्रदेष भर में कार्यरत समस्त पैराटीचर एक साथ सामुहिक इस्तीफा देगें। व उग्र आन्दोलन किया जायेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। तीन साल के दौरान बिल्कुल भी मानदेय नहीं बढा है मदरसा पैराटीचर को इस महंगाई के दौर में अल्प मानदेय देकर सरकार द्वारा कुठाराघात किया जा रहा है। सरकार द्वारा मदरसा पैराटीचर्स की लगातार अनदेखी की जा रही है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बषीर शाह, प्रवक्ता झण्डसिंह केरावा, संयुक्त सचिव गाजी खान, मोहम्मद गुलाम, समिम बानो, हेमाराम, रमजान नोहड़ी, सिकन्दर खान, लक्ष्मणाराम, कबूल खान आदि कई पैराटीचर उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष
मदरसा पैराटीचर संघ, बाड़मेर

error: Content is protected !!