अवाप्ताधिन किसानों के साथ सौतेला व्यवहार

badmer newsराजवेस्ट पॉवर लिमिटेड भादरेष के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत भादरेष व स्थानीय अवाप्ताधिन किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने पर भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अक्षयदान बारहठ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर उक्त मांगों के निराकरण करवाने की मांग की और ग्राम पंचायत मुख्यालय भादरेष पर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला प्रषासन द्वारा जनसुनवाई रखे जाने की भी मांग की ताकि ग्राम पंचायत की समस्याओं का निराकरण करवाया जा सके।
1. काश्तकारों को आवंटित मकान व प्लाटों के अभी तक पट्टे नहीं देना।
2. ग्राम पंचायत भादरेष के राजस्व गांव धनौड़ा गुडीसर, दौलाणियों की ढाणी, आदर्ष गुडीसर में विकास कार्य नही करवाकर बाहरी जिलों में करोड़ों रूपये खर्च करना।
3. स्थानीय काष्तकारों के लगे वाहन समझौता अनुसार बिना कारण टैक्टर व गाडि़या हटाना।
4. कई मजदूरों को बिना कारण हटाना।
5. गांव ईष्वरपुरा में पानी सप्लाई नहीं करना।
6. ईष्वरपुरा व कोमोईपुरा में लाईटें नहीं लगाना।
7. भादरेष पुनसिया में परतापोणियों की ढाणी जो कि मात्र एसआर होदी से 1 किमी दूर हैं पानी नहीं पहुंचाना।
8. चिमनीयों से भंयकर धुआं छोड़ना जो कि हमारी छतों पर फलाईअस गिरकर जमती है व वर्षा जल के साथ हमारे टांकों में आना।
9. ग्राम भादरेष पुनसिया व भादरेष गांधव में सफाई व्यवस्था नहीं करवाना व लाईटें पूरी नहीं लगाना।
10. कोई चिकित्सालय व कन्या स्कूल नहीं बनवाना।
11. पूर्व में चालू सिलाई व कसीदाकारी सेन्टर बंद करना।
12. प्लांट के बाहर वृक्षारोपण नहीं करना।
13. प्लांट में हुई कई घटनाये (मोतें) जो कि कंपनी गलती से हुई को दबाना।
14. स्थानीय काष्तकारों के योग्यताधारी लड़कों को प्रत्यक्ष नहीं लगाना जो कि जनसुनवाई में कंपनी द्वारा वादा किया गया था व सरकार के साथ अनुबंध भी।
15. स्थानीय कई ठेकेदारों को बिना वजह कोपी नहीं देना।
16. किसी मजदूर ने या ग्रामवासी ने कंपनी के खिलाफ आवाज उठायी तो झूठा मुकदमा दर्ज करवाना।
17. उक्त कारनामे अभी आदित्य अग्रवाल निर्देषक व विनोद कुमार पुरोहित द्वारा हमारे साथ सोतेला व्यवहार किया जा रहा है।
18. भादरेष गांव में रोड़ पर भी लाईटे देखी जा सकती है व दूसरे गांवों में भी देखी जा सकती है।
19. करोड़ों रूपये दूसरे जिलो व गांवों में खर्च किये जा रहे है। सीएसआर बजट से जबकि हक हमारा है।
20. सीएसआर बजट स्थानीय एनजीओ को न देकर बाहरी एनजीओ को देना जिसमें करोड़ों रूपये की हेराफेरी करना।

अक्षयदान
जिला उपाध्यक्ष
भाजपा किसान मोर्चा, बाड़मेर
मो. 9799306805

error: Content is protected !!