शहर की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

7 दिनों में विकास के काम प्रारंभ नहीं होने पर महिला कांग्रेस देगी धरना

iबीकानेर,31 मई। शहर की प्रमुख सड़को और सार्वजनिक पार्कों की बदहाली से व्यथित होकर,शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ की नेतृत्व में महिलाआंे ने नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका और नगर निगम आयुक्त आर.के.जायसवाल को ज्ञापन दिया गया।

शहर अध्यक्ष श्रीमती गौड़ ने कहा कि शहर की सड़कों व पार्कों की दशा नहीं सुधारी जाती है,तो महिला कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि मानसून आने को है और शहर के अधिकत्तर प्रमुख नालों की सफाई नहीं करवा पाई है,निगम। उन्होंने कहा कि शहर की प्रमुख कॉलोनियांे की सड़के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है,ऐसे में दुर्घटना घटने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पंचशती सर्किल से जेएनवी कॉलोनी सड़क,व्यास कॉलोनी थाने से जयपुर रोड तक की सड़क,इस कॉलोनी के सैक्टर नम्बर 1,3,6 व 7 की सड़के भी टुटी हुई है। उन्होंने कहा कि व्यास कॉलोनी सैक्टर 6 डी में स्थापित सब स्टेशन के पास बने पार्क में लगे हाईटेंशन लाइन को शिप्ट किया जाए। उन्होंने सरकारी पार्कों को अतिक्रमण से मुक्त करवाने तथा इन्हें विकसित करवाने की मांग की हैं।

श्रीमती गौड़ ने बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए शहर के 60 वार्डों के नालों की सफाई करवाने तथा कोठारी अस्पताल,पंडित धर्मकांटा,गिणानी,तुलसी सर्किल व रेलवे स्टेशन के सामने तथा रानीबाजार रेलवे फाटक की रोड़ पर आए दिन सीवर लाइन के चौक से उत्पन्न समस्या के समाधान की मांग भी की। उन्होंने कहा कि निगम और नगर विकास न्यास मेें आपसी समन्वय नहीं होने से शहर के बुरे हालात है। विकास के काम रूके हुए है। उन्होंने कि हाल ही में शुरू हुए शिविरों को ढकौसला बताया और कहा कि शिविरों में किसी के भी पट्टे नहीं बने है। पानी-बिजली और सड़क की समस्या को लेकर,मिले लोगों के काम नहीं हुए है। असहाय पशुओं को रखने की दिशा में भी कोई सार्थक पहल नगर निगम ने नहीं की है। पॉलीथिन का प्रयोग शहर में प्रतिबंधित है,परन्तु खुलेआम इसका प्रयोग हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर आगामी 7 दिनों मंे शहर की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है,तो महिला कांग्रेस निगम कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन करेंगी। ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद संतोष गुर्जर, मुमताज बानो,ममता सोनी,गीतादेवी,कैलाश देवी,तीजा देवी,पप्पू गर्जुर,अशोक चांवरिया व नत्थू खां शामिल थे।

error: Content is protected !!