भाजपा नेता के खिलाफ विधवा महिला ने कराया यौन षोशण का मामला दर्ज

आज होंगे 164 के बयान

IMG_0729फ़िरोज़ खान
बारां 11 जून। बारां स्थित न्याय विभाग में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी विधवा महिला ने शहर के ही एक ख्यातनाम भाजपा नेता के खिलाफ 6 वर्ष से लगातार यौन शोषण तथा उसकी सम्पत्ति हडपने का आरोप लगाते हुए बारां महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। महिला की रिपोर्ट पर सोमवार को न्यायिक मजिस्टेªट 164 के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही करेगी। महिला पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने परिवाद पेश करते हुए बताया कि भाजपा उपाध्यक्ष शिव शर्मा जो तेलफेक्ट्री निवासी है और कलमण्डा में राशन वितरण सहित शहर में प्रोपर्टी का कारोबार करते है, ने पिछले 6 साल से उसके साथ यौन शोषण कर उसे डरा-धमका कर उसकी सम्पत्ति व जमीन जायदाद को बेचान कर राशि हडप ली। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने शिव शर्मा उर्फ शिवा के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। गौरतलब है कि उक्त महिला का पति 8 वर्ष पूर्व जो न्याय विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई थी। उसके स्थान पर उसकी पत्नी को अनुकम्पात्मक आधार पर न्याय विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद की सेवाओं में लगाया था तब से भाजपा नेता उक्त महिला का यौन शोषण करता रहा है एवं उसकी जमीन जायदाद को भी खुर्द-बुर्द कर उसे राशि वापस नही की। इस बारे में महिला पुलिस थाने के अनुसंधान अधिकारी विजेन्द्र सिंह जादोन ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला द्वारा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। सोमवार को न्यायिक अधिकारी के सामने महिला के 164 के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्यवाही संभव हो सकेगी जो सब कुछ पीडित महिला के बयान पर निर्भर करता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न धाराओं में अनुसंधान प्रांरभ कर दिया है।

error: Content is protected !!