देवनानी व यादव ने किया सीसी सडक का लोकार्पण

IMG-20170611-WA0086आज दिनांक 11 जून 2017 को हाथी भाटा गुरुद्वारा गली सीसी सड़क का लोकार्पण शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव द्वारा किया गया।
सीसी सड़क का लोकार्पण फीता काटकर किया गया इससे पूर्व सभी अतिथियों का रोली माली एवं तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया एवं माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ,पापशहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव , गुरुद्वारा प्रधान अमरजीत सिंह छाबड़ा नवनियुक्त मनोनीत पार्षद बलराम हरलानी, सुरेश गोयल ,धर्मेंद्र चौहान का स्वागत स्वरूपा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार रामचंद्र चौधरी का भी स्वागत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु श्री वासुदेव देवनानी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद अनीश मोयल ने कहा की शिक्षा राज्यमंत्री द्वारा किए गए पाठ्यक्रम में राष्ट्रवादी बदलाव का अनुसरण देश के अन्य राज्य भी कर रहे हैं एवं संगठन को बलवान करने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद यादव द्वारा किए गए कार्य सभी संगठन के पदाधिकारियों लिए अनुकरणीय है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा की जब से नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बना है सभी वार्डो में विकास कार्य जोरों पर है उन्होंने कहा यह वार्ड शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख वार्ड रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर में करीब 38 करोड रुपए की सड़कों का निर्माण किया गया है उन्होंने कहा पार्षद अनीश मोयल द्वारा किए गए शौचालय निर्माण का कार्य पिछले 60 वर्षों में की समस्या का समाधान है एवं यह कार्य पूरे राजस्थान में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किया गया एक अनूठा कार्य है इस अवसर पर दिलीप सिंह हुरा, रामस्वरूप यादव ,तुषार कपूर , राजेश यादव , ऋषि सेन ,हरी सिंह यादव , जुबेर , निशांत , कपिल शर्मा ,उमेश गर्ग, प्रवीण जैन , रोहित सांखला ,मुकेश यादव ,बालकिशन यादव ,केतन यादव , अभिनव् यादव , गोपाल शर्मा , शीतल शर्मा ,विजय कपूर , देवराज शर्मा ,प्रशान्त शर्मा , गजेंद्र गहलोत ,हीरालाल शर्मा , राम बाबु शर्मा , प्रेम राजपूत ,अमित जैन , अमित यादव , मोहित मेघवंशी , चंद्रकांत शर्मा , मुकेश यादव ,गोपाल शर्मा ,शीतल शर्मा , गुंजन शर्मा , मुरारी लाल शर्मा , हरी प्रसाद शर्मा ,प्रमोद शर्मा , गिरधारी लाल लालचंदवानी ,रचित कच्छावा , मुकेश महाराज , विक्रम महाराज आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

अनीष मोयल
जिला मिडिया प्रमुख
एवं पार्षद वार्ड 51

error: Content is protected !!