डॉ. सूर्य प्रकाश की जयंती पर फल व अल्पाहार का वितरण

bikaner samacharबीकानेर, 27 जून। भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ.सूर्य प्रकाश की जयंती मंगलवार को भारत विकास परिषद की मीरा शाखा की ओर से एस.डी.कॉन्वेंट के शांति निवास वृद्ध आश्रम में सेवा दिवस के रूप मनाई गई। आश्रम में प्रवास कर रहे घर परिवार से बेघर, लावारिस वृद्धजनों को फल व अल्पहार सुलभ करवाया तथा उनके घर-परिवार से बेघर होने की व्यथा सुनी तथा हर सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा उनके स्वस्थ्य रहने की प्रार्थना की ।

परिषद की मीरां शाखा अध्यक्ष शशि चुग, सचिव नीलू भार्गव, कोषाध्यक्ष अमिता श्रीवास्तव, उषा पालीवाल, प्रिया भार्गव, शोभा अग्रवाल, अर्पिता, महक, मधु खतर््ी व सुषमा राय ने आश्रम में प्रवास कर रही महिलाओं व पुरुषों से बातचीत की तथा अपने हाथों से अल्पाहार व फल वितरित किए। आश्रम प्रभारी सिस्टर उदया ने संस्थान के लावारिस चन्द्ररन की अंत्येष्टि श्मशान जाकर निष्काम भाव से करने और आश्रम में समय-समय पर सहयोग करने पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती चुग व उनके सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने आश्रम की गतिविधियों से भी अवगत करवाया।

——

बीकानेर, 27 जून। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के बीकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष का परीक्षा परीणाम जारी कर दिया गया है। इसे www.hamarabikaner.org पर भी देखा जा सकता है।

error: Content is protected !!