सिन्धी अकादमी द्वारा मासिक अदबी गोष्ठी का आयोजन

sindhi acedamy logo 1जयपुर, 28 जून (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित कार्यालय ’’अकादमी संकुल’’ में बुधवार, 28 जून, 2017 को मासिक साहित्यिक (अदबी) गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री कन्हैया अगनानी ने की। गोष्ठी में साहित्यकार सर्वश्री डा0खेमचन्द गोकलानी ’’खीमन’’ ने कविता ’’रष्क’’, श्री हरीष करमचंदानी ने कविता ’’सबब, हिंद में’’, श्री टी.आर.शर्मा ने लेख ’’बिराहडे. जो दर्द’’, डा.हरि जे. मंगलानी ने कविता ’’सुकल सागर’’, वीना करमचंदानी ने कविता ’’देष प्रेम छा थीन्दो आहे’’, श्री गोबिन्दराम माया ने झलकी ’’हिक लख जो चैक’’, पूजा चन्दवानी ने लेख ’’दयानन्द सरस्वती’’, हेमनदास मोटवानी ने कविता ’’छत्रपति षिवाजी’’, सुश्री रोमा चांदावानी ने कविता ’’सिन्धू नदीअ जी अमर कहाणी’’, डा.किषनचंद टोंक ने गजल ’’खुषीअ जो भंडार’’, गोपाल ने कविता ’’उन्हीअ जी चिट्ठी’’, गिरधारी लाल मुल्तानी ने कविता ’’हूअ ऐं मा’’, दयालदास ईसरानी ने गीत ’’निहारियां जिते थो’’, ज्योति ने कविता ’’फर्क सिर्फ हेतरो आहे’’, लवीना ने लेख ’’वीर बालक प्रताप’’ एवं कन्हैया अगनानी ने लेख ’’हेमू कालानी- हिक जज्बो’’, प्रस्तुत किया।
गोष्ठी में अकादमी के पूर्व सदस्य, सिन्धी भाषी साहित्यकार, पत्रकार आदि उपस्थित थे।
सचिव

error: Content is protected !!