फ़िरोज़ खान
बारां 07 जुलाई। बारां जिले के भंवरगढ कस्बे की रहने वाली कन्नूप्रिया गोयल ने कोटा रहकर फाउण्डेशन की पढाई करके परीक्षा उतीर्ण कर बारां जिले का नाम एक बार फिर इंडिया लेवल पर उजागर किया है।
कन्नूप्रिया गोयल द्वारा फाउण्डेशन परीक्षा में आल इंडिया में 23वीं रेंक हासिल की है। कन्नूप्रिया के पिताजी चेतन कुमार का गांव में छोटा सा व्यवसाय है तथा माता पदमा गोयल गृहिणी है। कन्नूप्रिया द्वारा कक्षा 10 में 75 अंक करने के उपरान्त कामर्स की पढाई की। उनके द्वारा 12वीं कक्षा में प्रतिदिन 12 से 14 घंटे तक पढाई की। इनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नही होने के बावजूद परिवारजनों द्वारा पढाई से कभी कोई समझोता नही किया तथा तलवंडी कोटा में रहकर अध्ययन की व्यवस्था करवायी। कन्नूप्रिया ने बताया कि वह भविष्य में किसी एमएनसी से जुडकर जाॅब करना चाहती है। वह केवल सीएस पर ही फोकस कर रही है। पढाई के कारण उनके द्वारा उनकी डांस हाॅबी को भी बंद कर दिया। अब वह आगामी चरण की तैयारी में जुट गई है। कन्नूप्रिया की सफलता की खबर के बाद भंवरगढ स्थित आवास पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों का तांता लग गया।