भारतीय सिन्धु सभा केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक कल 8 जुलाई सेे जलगांव में

अजमेर 7 जुलाई 2017- भारतीय सिन्धु सभा केन्द्रीय प्रतिनिधि सभा की दो दिवसीय बैठक कल 8 व 9 जुलाई को महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित की जा रहा है, बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्षमणदास चंदीरामाणी करेगें।
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि दो दिवसीय बैठक में केन्द्रीय पदाधिकारी, प्रान्तीय अध्यक्ष महामंत्री सहित प्रतिनिधि सभा के सदस्य सम्मिलित होंगें। बेठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा, सिन्धी भाषा की मान्यता के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम, सिन्धी बाल संस्कार शिविर के आयोजन में सामाजिक संगठनों, पंचायतों व धार्मिक संगठनों के सहयोग, सिन्धी भाषा की कक्षाये चलाने, सिन्धु दर्शन यात्रा कार्यक्रम, लेह लद्धाख में सिन्धु भवन की जानकारी, युवा व महिला संगठन सहित अलग अलग सत्र आयोजित किये जायेगें।
अजमेर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी, डॉ. कैलाश शिवलाणी, भगवानदास सबनाणी, डॉ. प्रदीप गेहाणी, वासुदेव टेकवाणी, तेजभान शर्मा, किशनचंद ककवाणी, घनश्यामदास हरवाणी, टीकम पारवाणी, डॉ. वासुदेव केसवाणी, सुरेश कटारिया सहित प्रतिनिधि सम्मिलित होगें।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी )
प्रदेश महामंत्री
मो. 9414705705

error: Content is protected !!