बीकानेर, 17 जुलाई। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर विश्व शांति, लोक कल्याणार्थ और अच्छी बरसात की कामना के साथ आचार्यों के चैक स्थित जेसराज आचार्य भवन में शिव शक्ति पूजन एवं हवन किया गया।
पंडित गोपाल ओझा के आचार्यत्व में आयोजित पूजन एवं हवन में दुर्गाशंकर आचार्य ने सपत्नीक पूजन करवाया। पंडित ओझा ने बताया कि इस दौरान 108 औषधियों, जल, गुलाबजल, इत्र, सुगंध से भगवान शिव का अभिषेक करवाया गया। इस दौरान दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, पूजन एवं प्रसाद का आयोजन किया गया। पंडित गोपाल व्यास, जयप्रकाश ओझा एवं पवन देराश्री ने पूजन-अभिषेक में सहयोग किया।
इस दौरान रामनारायण आचार्य, लक्ष्मीनारायण आचार्य, दाउलाल व्यास, पूनमचंद व्यास, मोती चंद आचार्य, अशोक पुरोहित, श्याम पुरोहित, सौरभ पुरोहित, केशव आचार्य आदि ने आहूतियां दीं।