काला तालाब में छात्र छात्राओं को बांटे स्कूल किट
फ़िरोज़ खान
कोटा 17 जुलाई । को पाॅपुलर फ्रंट आॅफ इण्डिया की कोटा जिला ईकाई की ओर से कोटा में काला तलाब स्थित मदरसा कादरिया में जरूरतमंद बच्चै को स्कुल किट बांटे गये।
पाॅपुलर फ्रंट आॅफ इण्डिया के एरिया प्रेसिडेंट इम्तियाज हुसैन ने बतया कि हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी संघटन की तरफ से स्कूल चलो अभियान राष्ट्रीय स्तर पर जोर-शोर से चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुल्क के दबे-कुचले, पिछडे, दलित अल्पसंख्यक समुदाय की आवाम में शिक्षा के प्रति जागृति फैलाई जा रही है। इस अभियान में मुख्य रूप से स्कुली बच्चों को स्कूल किट देकर उनको और उनके अभिभावको को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को कई वक्ताओ ने सम्बोधित किया जिसमें मुख्य अतिथि शहर काजी जनबा अनवार अहमद साहब ने सभी बच्चैं और उनके अभिभावको को बुराईयों को खत्म करने और भलाई का सन्देश देते हुए कहा कि तालीम को असल जिंदगी में अमल में लाने की बात की।
कार्यक्रम मेें तहत एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष मो. रिजवान खान ने कहा कि शिक्षा को देश निर्माण के लिए जरूरी बताते हुए छात्रों एवं अभिभावकों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए हर सभंव प्रयास करने का आहवान किया। इस मौके पर नायब काजी जुबेर अहमद, सदर फारूख देशवाली, मौलाना इनायत अली, सैय्यद अली, गुलशेर अली, शाहिद अली और कैम्पस फ्रंट आॅफ इण्डिया के प्रदेश महासचिव हैदर अली खान मौजुद रहे।
प्रोग्राम के आखिर में स्थानीय निवासी शमशाद बी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।