धान की पौध रोपने खेतों में जुटे किसान

20170717_154547फ़िरोज़ खान
बारां 17 जुलाई । समरानियां क्षेत्र में कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। खेतों में पानी लग जाने से किसान अब धान की रोपाई में जुट गये है। वहीं जिन किसानों ने पहले ट्यूवबैलो के सहारे पहले ही धान की रोपाई कर दी थी और पानी के अभाव में फसल मुरझा रही थी। बारिश से फसल में हरियाली लौटने से ऐसे किसान भी प्रसन्न हो उठे। उल्लेखनीय है, कि बुधवार को हुई जोरदार बारिश ने खेतों की प्यास बुझा दी है। पानी से खेत लबालब हो गये हैं। ऐसे में धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। क्षेत्र के किसान धान की पौध तैयार होने के बाद उसकी रोपाई के कार्य में जुट गए हैं। बारिश न होने से परेशान किसान धान की रोपाई के लिए आसमान की तरफ टकटकी लगाये हुये थे। समय बढ़ता देख साधन संपन्न किसानों ने तो ट्यूवबैलो के सहारे धान की रोपाई करा ली थी। लेकिन क्षेत्र के कई किसानों के लिए यह संभव नहीं हो पा रहा था। और वह अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। इसी क्रम में बुधवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। खेतों में पानी भर जाने से वह धान की रोपाई करने में जुट गये। वहीं पानी के लिए अभाव में रोपी गई जो धान की फसल सूख रही थी। बारिश से उसकी भी हरियाली लौट आई। क्षेत्र के किसान गजान्नद, रामजीलाल, नाथूलाल, कन्हैयालाल आदि का कहना है कि धान की फसल में बड़ी लागत तो आती ही है। किसान महंगी खाद अधिक मजदूरी और कड़ी मेहनत करते हुये किसान धान पैदा करता है। वहीं मामोनी क्षेत्र में आज हुई बारिश मौसम ठंडा हो गया । और किसानों ने राहत की सांस ली ।

error: Content is protected !!