प्रभा शुन्य है गहलोत सरकार: किरण माहेश्वरी

जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार प्रभा शुन्य एवं जन विरोधी है। राजस्थान में अराजकता का वातावरण है। सरकार स्वयं की घोषणाओं को क्रियान्वित करने में अक्षम सिद्ध हुई है। वे प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कांग्रेस भगाओ, देश बचाओ रैली को संबोधित कर रही थी।
किरण नें मांग की कि रसोई गेस की कम से कम 12 टंकियाँ अनुदानित दरों पर दी जानी चाहिए। सरकार पेट्रोल व डिजल पर वेट कर को कम करें। राज्य को पुनः विकास की पटरी पर लाने के लिए वसुंधरा जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनानी होगी। उन्होंने सभी उपस्थित बहनों को संकल्प दिलवाया कि वे कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ने फेंकने के लिए पुरे समर्पण के साथ काम करेगी। प्रदर्शन को नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुमारी, मोर्चा की महामंत्री दीपेन्द्र कुंवर, और शील धाबाई नें भी संबोधित किया।

error: Content is protected !!