एफ.डी.आई. गुलामी की पहली मंजिल-मदन दिलावर

राजसमन्द |   भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एंव पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने कहा की कांग्रेस देश को गुलामी की और धकेल रही हे |  मनमोहन सरकार और सोनिया गाँधी ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के जरिये देश को एक बार फिर कंगाली की और धकेल दिया हे | दिलावर ने कहा की पूर्व में सिर्फ एक इस्ट इंडिया कम्पनी ने देश को अनेको वर्षों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था लेकिन आज कांग्रेस ने एफ.डी.आई. के मार्फत कई ऐसी कम्पनिओं को न्योता दे दिया हे जो देश को एक फिर गुलाम बना देगी |
मीडिया जिला संयोजक मधु प्रकाश लड्ढा ने बताया की   दोपहर 1 बजे टी. वी. एस.  चौराया स्थित श्रीनाथ होटल में आयोजित भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक  में सर्व प्रथम प. दीनदयाल उपाध्याय , श्यामा  प्रसाद मुखर्जी एंव भारत माता के चित्र पर जिला प्रभारी मदन दिलावर , जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, महा मंत्री महेश पालीवाल एंव पूर्व विधायक बंशी लाल खटिक ने माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की | बैठक में महंगाई, भ्रष्टाचार,असम गुसपेठ एंव किसानो की समस्या पर भी चर्चा की गई | बैठक के दौरान सामान्य एंव सक्रिय  सदस्यता अभियान की भी जानकारी ली गई | बैठक में प्रदेश के निर्देशानुसार यह तय किया गया की 20 नवम्बर तक जिले भर में लोक जागरण अभियान के प्रभावी कार्यक्रम इकाई स्तर तक आयोजित किये जायेंगे | बैठक में नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह  चौहान, भीम विधायक हरी सिंह रावत , जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह सुराना , जिला महामंत्री श्रीकिशन पालीवाल, भीम सिंह चौहान  राजसमन्द मंडल अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना,महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण,भीम मंडल अध्यक्ष मोती सिंह रावत  महा मंत्री लक्ष्मण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता, रेलमगरा मंडल अध्यक्ष गोविन्द सोनी, प्रकाश खेरोदिया,आमेट नगर अध्यक्ष यशवंत चोर्डिया, अरुण मिश्रा ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील जोशी, शिव पुरोहित ,परेश सोनी, सुभाष सामोता, गिरिराज सोनी,प्रमोद गोड़, अशोक रांका, मोहन सिंह चौहान,भेरू सिंह सुखार, बब्बर सिंह, चन्द्र शेखर पालीवाल, लक्ष्मण सिंह सांखला,कर्ण सिंह राव,भूपेन्द्र पालीवाल,प्रदीप खत्री,श्याम सुंदर पालीवाल,अर्जुन मेवाडा,रतनलाल अहीर,नन्दलाल चेचाणी,पप्पू  आमेटा, जीवन सोनी सहित कई  पदाधिकारी   मोजूद  थे.
error: Content is protected !!