चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

siswali-newsफ़िरोज़ खान
सीसवाली 16 अगस्त । सीसवाली कस्बे से 8 अगस्त को दुकान से एक जरनेटर चोरी हो गया था । थानाधिकारी एस एन सिंह ने बताया कि दुकानदार रघुनंदन शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मोनू गोस्वामी कुंडला व महावीर मेघवाल उदपुरिया दुकान के सामने रखे जरनेटर को चुराकर ले गए थे । पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया था । यह दोनों आरोपी पीसी रिमांड पर चल रहे थे । इनसे जरनेटर को जब्त कर लिया है । इन दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से इन दोनों को 28 अगस्त तक जेल भेज दिया ।

स्थायी वारंटी गिरफ्तार
सीसवाली पुलिस 2003 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । जहां से इसको जेल भेज दिया । थानाधिकारी एस एन सिंह ने बताया कि घनश्याम पुत्र संपत भोपा सीसवाली मुकदमे में फरार चल रहा था । जिसको हरसौरा जिला अलवर से गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से इसको जेल भेज दिया ।

error: Content is protected !!