
संस्थान के अध्यक्ष ईश मधु तलवार ने बताया कि बोधि प्रकाशन, जयपुर से प्रकाशित इस कविता संग्रह का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूरदर्शन के पूर्व वरिष्ठ निदेशक, साहित्यकार, आलोचक नन्द भारद्वाज और समरोह के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि आलोचक सवाईसिंह शेखावत द्वारा किया जायेगा.
इस अवसर पर डॉ नरेंद्र शर्मा कुसुम, डॉ राजाराम भादू, डॉ राजेश कुमार व्यास और डॉ अजय अनुरागी पुस्तक ’शब्द कभी बाँझ नहीं होते’’ पर चर्चा करेंगे. कवि फारूक आफरीदी अपनी चुनिन्दा रचनाओं का पाठ भी करेंगे. कार्यक्रम के संयोजन का दायित्व प्रेमचन्द गाँधी संभालेंगे.