बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम

bikaner samacharबीकानेर, 21 अगस्त 2017। वेटरनरी विश्वविद्यालय में बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. के सत्र 2017-18 के प्रथम वर्ष में राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट में वरीयता से प्रवेश के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम घोषित किया गया है। आर.पी.वी.टी. के समन्वयक प्रो. हेमन्त दाधीच ने बताया कि विशिष्ट योग्य जन (पी.एच.) केटेगरी की काउंसलिंग 22 अगस्त 2017 को प्रातः 9 बजे वेटरनरी कॉलेज के क्लिनिकल मेडिसिन विभाग में शुरू होगी। अन्य सभी केटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग का दूसरा चरण 29 अगस्त 2017 को प्रातः 9 बजे वेटरनरी कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा। इस काउंसलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 25 अगस्त को देखी जा सकती है। दूसरे चरण की काउंसलिंग में रिक्त रही सीटों के लिए 5 सितम्बर 2017 को प्रातः 9 बजे काउंसलिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची 1 सितम्बर 2017 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इसके बाद भी रिक्त रहने वाली सीटों के लिए 11 सितम्बर को प्रातः 9 बजे काउंसलिंग की जाएगी। जिसके पात्र अभ्यर्थियों की सूची 7 सितम्बर 2017 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। समन्वयक प्रो. दाधीच ने बताया कि आर.पी.वी.टी.-2017 के वे अभ्यर्थी उक्त काउंसलिंग में शामिल किये जायेंगे जिन्होंने 14 अगस्त 2017 से 19 अगस्त 2017 तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त काउंसलिंग से वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर की सभी केटेगरी की 68 सीटों पर तथा अरावली वेटरनरी कॉलेज, सीकर की 21 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा अन्य महाविद्यालय के काउंसलिंग में शामिल होने की स्थिति में आर.पी.वी.टी.-2017 की मेरिट के अनुसार 30 सितम्बर 2017 तक अगले चरण में भी काउंसलिंग करने का प्रावधान है।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!