ज्योतियूं जग में जगाईं मुहिंजा लाल साईं

Untitledबीकानेर 23 अगस्त 2017 बुधवार। ज्योतियूं जग में जगाईं मुहिंजा लाल साईं… भजन पर थिरकते झूमते सिन्धी समाज के कलाकारों ने देर तक लिलिपोंड पर समां बांधे रखा। अवसर था संत कंवरराम सिन्धी समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को चालिया महोत्सव पूर्णाहुति के पूर्व दिवस पर भारतीय सिंधु सभा एवं मातृ शक्ति सत्संग मंडल द्वारा झूलेलाल जी की आराधना और सत्संग-कीर्तन का। इस अवसर पर चालिया महोत्सव मनाए जाने संबंधी परम्परा के बारे में भारतीय सिन्धु सभा महिला इकाई की अध्यक्ष भारती ग्वालानी ने जानकारी साझा की। समाज की महिला गायिका कलाकारों सरला पंजाबी, भारती ग्वालानी, रुक्मणी वलीरमानी, कलादेवी, वर्षा लखानी, देवी नवानी, कान्ता हेमनानी, कमला सदारंगानी, सुमन आहूजा, ज्योति, निर्मला, चन्द्रा, भगवानी देवी ने झांझ, मंजीरा आदि सिन्धी वाद्ययंत्रों के अलावा ढोलक, हारमोनियम आदि के साथ एक के बाद एक कई भजनों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा भक्ति संगीत में समाज के युवा गायक मनीष भगत ने झूलेलाल जी के भजन सुनाए। नानक हिन्दुस्तानी, हासानन्द जी, मोहन सदारंगानी, किशन सदारंगानी, सीरू ग्वालानी ने भी भजन सुनाए। केवा देवी, वर्षा लखानी , कान्ता आदि ने भजनों पर सिन्धी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भगवान झूलेलाल की सवारी पलो मछली के प्रतिरूपी मछलियों को अखो अर्पित किया गया। पल्लव आरती मनीष भगत ने करवाई। सभी ने समाज सहित नगर और देश में खुशहाली की अरदास की।
किशन सदारंगानी ने बताया कि चालीस दिन चलने वाले चालिया महोत्सव की पूर्णाहुति पर 24 अगस्त को धोबीतलाई की संत कंवरराम धर्मशाला में सुबह प्रभातफेरी से लेकर देरशाम को ज्योति विसर्जन तक भक्ति संगीत और सत्संग के विभिन्न आयोजन दिनभर किए जाएंगे।
— किशन सदारंगानी 9414952790

महाराजा दाहरसेन जयंती पर कार्यक्रम सिन्धुपति का संदेश गुरुवार को
बीकानेर 23 अगस्त 2017 बुधवार । सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की जयंती की पूर्व सन्ध्या पर गुरुवार 24 अगस्त शाम को छह बजे संत कंवरराम धर्मशाला धोबीतलाई में ‘‘सिन्धुपति का संदेश‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भारतीय सिन्धु सभा महानगर के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में समाज के वक्ता श्याम सुन्दर आहूजा, हासानन्द मंघवानी दाहरसेन की जीवनी और उनके संदेश पर संबोधित करेंगे। मौजूद सभी लोगों द्वारा दाहरसेन को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
— मोहन थानवी 9460001255
संगठन मंत्री, भारतीय सिन्धु सभा, महानगर बीकानेर

error: Content is protected !!