सेठ श्री रामलाल सऊ एवं श्रीमती चौथीदेवी कृषक समाज शैक्षणिक ट्रस्ट का 17वा सम्मान समारोह सम्पन्न
130 प्रतिभाओं का हुआ बहुमान
बाड़मेर
ट्रस्ट द्वारा जो प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है इससे प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता ऊर्जा मिलती है ये उदगार पूर्व राजस्वमंत्री हेमाराम चौधरी ने किसान छात्रावास बाड़मेर के प्रागंण में सेठ श्री रामलाल सऊ एवं श्रीमती चौथीदेवी कृषक समाज शैक्षणिक ट्रस्ट बाड़मेर के 17 वे प्रतिभा समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। इन्होने कहा कि इस समारोह का उद्देष्य बच्चों को प्रोत्साहन मिले जिससे उनके परिवार समाज का नाम रोषन कर सके। प्रेमाराम सऊ ने ट्रस्ट बनाया तथा उनके जीवनकाल में जैस कार्य कर रहा था। आज उनके जाने के बाद भी वैसा कार्य कर रहा है जो सभी के लिए अनुकरणीय है ट्रस्ट हेतु प्रेमाराम सऊ ने अपने जीवनभर की पूंजी लगा दी यह समाज के लिए आदर्ष है उन्होने कहा सम्मान प्राप्त करना बहुत बड़ी बात है यह जीवन की शुरूआत हुई है अब आगे भी सफलता की सीढियों पर बढ़ता भौतिक संसाधनों से नही समाज में सभी के सहयोग से ही समाज का विकास होगा। बालक अपने परिवार की स्थिति को देखते हुए कार्य करे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाड़मेर जैसलमेर पूर्व सांसद हरीष चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो प्रतिभाएॅ यहां सम्मानित हुए वे बधाई के पात्र है। षिक्षा से हमारे जीवन की शुरूआत होती है बच्चो से यह सलाह है कि अपने आप पर विष्वास करे। कोई सफलता होती है बच्चों से यह सलाह है कि अपने आप पर विष्वास करे। कोई सफलता आपको आगे बढ़ने से नही रोक सकती। ईमानदारी से कार्य करे प्रारम्भ में मजदूरी फिर खेती अब नौकरियों में हिस्सेदारी प्रारम्भ हुई। आज समय बदल गया अब नौकरी से संतुष्ट नही बल्कि व्यवस्थाओं का निर्धारण करने वाले बने बालक-बालिकाओं सबसे पहले अध्ययन करने की आदत डाले तथा उच्चारण की शुद्धिया बनावे कोषिष करे अपने आप को स्थिर करे।
कार्य¬क्रम के विषिष्ट अतिथि किसान छात्रावास अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंतसिह चौधरी ने अपने बेबाक अंदाज में उद्बोधन देते हुए कहा कि यह सेठ रामलाल सऊ एवं श्रीमती चौथीदेवी का पुण्य था कि उनके यहां प्रेमाराम जैसाराम हुआ जिसने उनका नाम आगे बढाने हेतु ट्रस्ट बनाया। उन्होने कहा कि रामदान सऊ ने उस युग में कृषक समाज के बच्चों के षिक्षण हेतु छात्रावास का निर्माण करवाया। चौधरी गंगाराम ने बालिकाओं हेतु छात्रावास की जमीन दिलवाई, समाज के सहयोग से सुन्दर छात्रावास बना जिसमें आज तीन सौ उपर बालिकाएॅ अध्ययन कर रही है अब बालक-बालिकाओं की जिम्मेदारी बनती है कि उनके लिए की गई सुविधाओं का लाभ उठा सफलता प्राप्त करे ताकि परिवार समाज का नाम रोषन करेें। षिक्षा में जागृति आ रही है आप उसका लाभ उठायें।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में ट्रस्ट के प्रबंध संचालक प्रो. गंगाराम जाखड़ ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रेमाराम जी अपनी सेवानिवृति पर मिली राषि से माता-पिता की स्मृति में ट्रस्ट का गठन किया उनके मन में था कि बाड़मेर जैसे पिछड़े जिले में कृषक समाज के बच्चों को षिक्षा के क्षेत्र प्रोत्साहन देने की आवष्कता है ट्रस्ट द्वारा उनके जीवनकाल में 14 प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर चुका है उनकी इच्छानुसार उनके देवलोक गमन के बाद यह तीसरा वह कुल 17वॉ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हो रहा जिसमें 130 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है। ये पुरस्कार बच्चें को आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित कर रहे है हर वर्ष छात्रों के प्रतिषत बढ़ रहा है जो खुषी की बात है साथ ही किसान छात्रावास में जिस तरह से लड़के-लड़कियों हेतु षिक्षण की व्यवस्था की जा रही वह अपने आपमें प्रषंसनीय है।
विषिष्ट अतिथि सेवानिवृत कमाडेण्ट जोरसिह सऊ ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्पति बहुत से लोगो के पास होती है यह अपने आपमें अनुकरणीय है कि साधारण सा षिक्षक जिसने अपने भर की पूंजी से ट्रस्ट का निर्माण कर समाज को समर्पित किया। यहे हम सब के लिए प्रेरणा स्त्रोत है बालक-बालिकाओं को भी आप लोग भी इससे प्रेरणा ले आगे बढ़े जीवन जब आप सफलता की सीढ़ियों पर पहुॅचेगे यही सच्ची श्रद्धाजंलि है।
कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि जिला उपप्रमुख सोहनलाल चौधरी ने कहा कि प्रेमाराम सऊ की कृषक समाज को बहुत बड़ी देन है उनकी इच्छा के अनुरूप ट्रस्ट चल रहा है मारवाड़ में रामदान, गंगाराम चौधरी ने षिक्षा की जो जोत जलाई उसमे सभी को योगदान देना होगा। उन्ही के कार्यो को आगे बढ़ाने का काय्र ट्रस्ट कर रहा है जो अपने आप मे अनुकरणीय है।
कार्यक्रम में बोलते हुए किसान छात्रावास के सचिव डालूराम चौधरी ने कहा पिछले सत्रह वर्षो से हम देख रहे है। ट्रस्ट लगातार प्रतिभाओं का सम्मानित करने का यह सिलसिला जारी है किसी कार्यक्रम को प्रारम्भ करना आसान है लगातार जारी रखना मुष्किल कार्य है प्रेमाराम का सपना था कि बाड़मेर बाड़मेर के किसान परिवारों के बच्चे आगे बढ़े, आज उनका सपना पूरा होता दिख रहा है वर्तमान ऐसी कोई प्रतियोगी परीक्षा नही जिसमें बाड़मेर की प्रतिभा का स्थान न हो। यही उनका सपना था।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि हेमाराम चौधरी, अध्यक्ष हरीष चौधरी विषिष्टि अतिथि, बलवंतसिह चौधरी, सोहन चौधरी, जोरसिह सऊ, डालूराम चौधरी, ट्रस्ट मुख्य प्रबंधक, प्रो. गंगाराम चौधरी, सचिव हुकमाराम सऊ, कोषाध्यक्ष प्रेमाराम चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण जोषी सहसचिव देवाराम चौधरी, हरीसिह चौधरी ने किसान नेता रामदान चौधरी की प्रतिभा को माला अर्पण तथा सेठ रामलाल, श्रीमती चौथीदेवी एवं स्व. प्रेमाराम चौधरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।
समारोह में सीनियर कला वर्ग की 62 प्रतिभाओं, विज्ञान वर्ग में 22 प्रतिभाओ, सैकण्डरी की 25 प्रतिभाओ, एम्स व मेडीकल में प्रवेष पाने वाली 2 प्रतिभाओं के साथ-साथ जूडों में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली प्रियंका को एक-एक हजार रूपये नकद, प्रषस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही किसान छात्रावास, बालक-बालिकाओं की वॉलीबाल टीम को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण जोषी ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जसवंत मायला ने किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. पांचाराम चौधरी डाईट प्राचार्य खेताराम चौधरी, रघुवीरसिह चौधरी, तोगाराम चौधरी, अमराराम चौधरी, जोगेन्द्र कुमार, चैनाराम चौधरी प्रधानाचार्य, रणवीरसिह भादू अमृत कौर अचलाराम बेनिवाल, भीखाराम चौधरी सहित अभिभावक व छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।