बारां से झालावाड़ तक पायलट एवं डूडी की पदयात्रा 3 को

प्रदेष के कई वरिश्ठ नेतागण करेंगे षिरकत
प्रदेष उपाध्यक्ष भाया ने बांटी जिम्मेदारियां

sachinफ़िरोज़ खान
बारां 01 अक्टूबर। देश एवं प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से किसानों के हालात बेहद दयनीय एवं चिंताजनक हो गये है और वे भाजपा सरकार की अनदेखी के चलते अपने आपको ठगा सा महसूस कर आत्मघाती कदम उठा रहे है। प्रदेश में गत चार सालों से बड़ी-बड़ी आपदाएं सहने के बाद किसानों को अब तक मुआवजे के लिए सरकार की ओर मुंह ताकना पड़ रहा है।

जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि प्रदेश के हाडौती संभाग में किसानों ने लहसुन, धनिया, सोयाबीन व मूंग की फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण आत्महत्याएं की है और अपनी फसल को सड़कों पर फेंकने के लिए मजबूर हुए है। हाडौती संभाग राज्य की मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है, जब इस क्षेत्र के ऐसे हालात है तो फिर प्रदेश के अन्य इलाकों में किसानों की कितनी दुर्गति हो रही है, उसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

किसानों को सरकारी अनदेखी से उबारने और भाजपा सरकार द्वारा उनसे किए गए चुनावी वादों को पूरा करवाने के लिए कांग्रेस द्वारा आगामी 3 से 6 अक्टूबर तक बारां से झालावाड़ तक किसान न्याय यात्रा निकाली जागी। इस पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष श्री सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे।

जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने बताया कि 3 अक्टूबर को बारां जिले से प्रारंभ होने वाली इस पदयात्रा को 6 अक्टूबर के दिन झालावाड़ जिले में पहुंचने पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

जिला महासचिव जैन ने बताया कि श्री सचिन पायलट साहब की किसान न्याय यात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाए जाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रमोद भाया द्वारा रविवार को कांग्रेस के अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों आदि को पदयात्रा तैयारी से संबंधित व्यक्तिगत जिम्मेदारियां दी जाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया।

error: Content is protected !!