भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के स्वर्ण जयंती वर्ष का उद्घाटन समारोह आयोजित

DSC_4334भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के स्वर्ण जयंती वर्ष का उद्घाटन समारोह संसथान के बीकानेर चैप्टर द्वारा स्थानीय मरुधर होटल पैलेस, रानी बाजार में आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जिला उपभोक्ता फोरम के प्रेजिडेंट श्री अमर चन्द सिंघल ने कहा कि कंपनी सचिव की कंपनी को व्यवस्थित रूप से चलाने में प्रभावी भूमिका होती है।वही संचालकों का कंपनी के निगमित शासन को सुचारु रूप से चलाने हेतु उचित सलाह देता है।वह कम्पनी को नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए व्यवसाय का संचालन करने में सहायता करता है। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में बीकानेर पश्चिम के विधायक डॉ गोपाल कृष्ण जोशी ने कहा कि आज के दौर में कम्पनी सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है वह कंपनी को चलाने वाला महत्वपूर्ण पेशेवर व्यक्ति होता है इसलिए उसको पेशेवर नैतिकता का पालन करना चाहिए और कम्पनी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर सरकार और सम्बंधित पक्षों को इसकी जानकारी देनी चाहिए और रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाने चाहिए। दूसरे गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में बीकानेर के महापौर श्री नारायण चौपड़ा ने कहा कि कम्पनी सचिवों को न केवल कम्पनी में कानूनों का पालन करके साफ़ सुथरे ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित करना चाहिए वरन एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्वछता अभियान में भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के शुरू में चैप्टर के चेयरमैन सी एस नारायण दास डागा ने बीकानेर चैप्टर की गतिविधियों की जानकारी दी और सदस्यों का आह्वान किया कि वे स्वर्ण जयंती वर्ष में होने वाले आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाएं।इस अवसर पर वाईस चेयरमैन सी एस नितेश रंगा,सेक्रेटरी सी एस रीनाबला,कॉउंसिलर डॉ. अजय जोशी और सी एस सुरेन्द्र हर्ष ने भी विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में पूर्व चेयरमन सीएस एल सी पुरोहित और सी एस सुरेन्द्र हर्ष को समानित किया गया और चैप्टर द्वारा आयोजित विभिन्न सेमिनारों आदि में सहभागिता करने वाले सदस्यों और छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस कार्यक्रम में दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए उद्घाटन भाषण का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया।

सी एस नारायण डागा
चेयरमैन

error: Content is protected !!