भाजपा करेगी बालिका पूजन और अभिभावकों का सम्मान

Aqua Y2 Pro_20171007_151928बीकानेर 7/10/17। भारतीय जनता पार्टी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रदेश प्रकल्प प्रमुख द्वारा 11 अक्तूबर को बालिका दिवस पर बालिका पूजन से श्रीगणेश कर केवल एक या दो बेटियाें के चयनित अभिभावकों को हैं सम्मानित किया जाएगा। प्रकल्प
डॉ. मीना आसोपा ने बताया कि पहली बार प्रदेश में और जिलास्तर पर बीकानेर शहरी क्षेत्र में हंशा गेस्ट हाउस में बालिका पूजन व सम्मान समारोह होगा। इसके बाद मंडलवार आयोजन प्रस्तावित हैं। डॉ मीना ने शनिवार को देर शाम अपने निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गिरते हुए लिंगानुपात को ध्यान मेें रखते हुए हरियाणा के पानीपत शहर से एक क्रांतिकारी सामाजिक योजना बेटी बचाओ, बेटी-पढ़ाओ का शुभारम्भ किया। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश के प्रत्येक राज्य में एक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की स्थापना कर प्रदेश स्तर पर प्रमुख की नियुक्ति कीहै। डॉ. मीना ने बताया कि उन्होंने जोधपुर संभाग, बीकानेर संभाग, कोटा संभाग, अजमेर संभाग में कई जिले तथा जयपुर संभाग के भी कई जिलों का दौरा तथा कई कार्यक्रम किए हैं। प्रेसवार्ता में राजकुमार पारीक, कुंदन सोनी, विजय कोचर, रमेश सियोता, कामिनी भोजक, विजय लक्ष्मकी, अर्पिता गुप्ता, निर्मला खत्री, रक्षा डोगरा, रघुनाथ सिंह भी मौजूद थे ।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!