मेनार।
शिक्षा विभाग की ओर से निर्देशानुसार शनिवार को राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय मेनार स्कूल सभागार में समुत्कर्ष बालसभा का आयोजन किया। गया। विद्यालय की प्राध्यापिका भूपेंद्र कौर ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार समुत्कर्ष क्लब की ओर से सरकारी स्कूलों में छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को ध्यान में रखते हुए शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमें छात्राओं ने अपनी अपनी अभिव्यक्ति दी एवम् राष्ट्र हित संबंधित कविता एवं बाल पाठ का आयोजन किया गया । अंतिम में समुत्कर्ष क्लब सदस्य छात्राओं को विद्यालय की स्वच्छता और सुन्दरता बढ़ाने वाले हर उपक्रम के सहभागी रहने,विद्यालय को सच्चे अर्थो में विद्या का पवित्र मंदिर बनाने के लिए अपने संपूर्ण सामर्थ्य से प्रयत्न करने, संविधान में वर्णित कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाते हुवे संस्कृति एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करने की प्रतिज्ञा की दिलाई गई ।इस दौरान समस्त स्टाफ गण उपस्थित थे।