सिन्धी अकादमी द्वारा मासिक अदबी गोष्ठी का आयोजन

IMG_20171030_170558जयपुर, 30 अक्टूबर (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित कार्यालय ’’अकादमी संकुल’’ में सोमवार, 30 अक्टूबर, 2017 को मासिक साहित्यिक (अदबी) गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अकादमी सचिव ईश्वर लाल मोरवानी ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मण भंभानी ने की। गोष्ठी में डा.खेमचंद गोकलानी ने गज़ल ’’हीअ ज़िन्दगी आ’’, कन्हैया अगनानी ने लघु कथा ’’ईश्वर दयालु आहे’’, डा.हरि जे.मंगलानी ने कविता ’’रंग मुहिंजो तव्हांजे रंग सां मिले या न मिले’’, भीलवाड़ा के साहित्यकार डा0एस0के0लोहानी ’’खालिस’’ ने कविता ’’मुहिंजो तवारूफ ऐं पाछुलो’’, वासदेव गेरियानी ने कविता ’’अचो त मेला लगायूं’’, पूजा चांदवानी ने कविता ’’अम्मा, तू ईंदी आहीं’’, हेमा मलानी ने कविता ’’सच जी राह’’, रोमा चांदवानी ने कविता ’’किथे आहे राम….’’, नंदिनी पंजवानी ने कविता ’’नंढो केरू ऐं वदो केरू’, हेमनदास मोटवानी ने कविता ’’गंगा नदी’’, टोंक के डा. किशन चन्द ने कविता ’’सिन्धी जी खुशबू’’, दयालदास ईसरानी ने गीत ’’अल्लाह छा में राजी आ’’, ज्योति ने लेख ’’मुश्कलातुनि जे विच में मुस्कान’’ एवं लक्ष्मण भंभानी ने कहानी ’’दाकण’’ प्रस्तुत की।

गोष्ठी में अकादमी के पूर्व सदस्य, सिन्धी भाषी साहित्यकार, पत्रकार आदि उपस्थित थे।

(ईश्वर लाल मोरवानी)
सचिव

error: Content is protected !!