महिलाओं को नही मिल रही पेंशन

20171102_161822फ़िरोज़ खान
बारां 4 नवंबर । देवरी क्षेत्र के गांव , गन्नाखेड़ी, नीम मड़ी, मामोनी की महिलाओं को 4-5 माह से पेंशन नही मिल रही है । जानकारी के अनुसार गुड्डी बाई पत्नी रत्न सहरिया, पाना बाई पत्नी जोरावर, दखो बाई पत्नी काशिलाल, रामकली पत्नी देवीलाल, मामोनी को 4-5 माह से पेंशन नही मिल रही है । इसी तरह विधवा महिला रूपा बाई पत्नी हीरा यादव को भी लम्बे समय से पेंशन नही मिल रही है । रूपा बाई ने बताया कि पहले 500 रुपये पेंशन के मिलते थे, मगर लम्बे समय बन्द हो गए इस कारण गुज़र बसर करना भी मुश्किल हो रहा है । इसी तरह गजिया पत्नी बुद्धा सहरिया, बल्ला पुत्र फुंसा , बुद्धा पुत्र लालचंद सहरिया, नब्बो पत्नी लालजी को भी काफी समय से पेंशन नही मिल रही है । इसी तरह दिव्यांग छात्रा सीमा पुत्री गजानन्द सहरिया को भी 3 माह से पेंशन नही मिल रही है । यह छात्रा कक्षा 7 वी में अध्ययनरत है । वहीं बन्नो पत्नी जगना, चिंजो पत्नी हटीला को भी लम्बे समय से पेंशन नही मिल रही है । इन महिलाओं ने बताया कि पहले तो मिल रही थी मगर अभी 4-5 माह से नही मिल रही है । कई महिलाएं तो ऐसी है जिनको एक साल से ज्यादा समय से पेंशन नही मिल रही है । इसी तरह जामन्ति पत्नी उदय को पालनहार योजना की राशि का भुकतान अभी तक भी नही हुआ है । उपकोष अधिकारी ब्रजराज मीणा ने बताया कि बैंक मर्ज होने व खाते में लेनदेन नही होने के कारण समस्या हो सकती है । फिर अगर इस तरह के मामले है तो इनको दिखवाया जाएगा ।

error: Content is protected !!