हर युवा को अपना लक्ष्य तय करना चाहिए – आगौर

7e330679-dea8-4bc1-9bf9-38afb0665551बाड़मेर
हाल ही में ग्राम सेवक में चयन हुए थार की प्रतिभा गिरधरसिह उण्डखा को शकु्रवार को क्षत्रिय युवा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष दलपतसिह सणाऊ के नेतृत्व में केवाईबी परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली थार की प्रतिभा जीवन संकट भरा था परन्तु इन्होने हिम्मत नही हारी और अपने लक्ष्य को टारगेट रखते हुए हासिल किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजपुत युवा संगठन के प्रदेषाध्यक्ष प्रवीणसिह आगोर ने षिरकत की। आगौर ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा युवा अपने लक्ष्य पर डटे रहे, सफलता कदम छुएगी, इस युग में षिक्षा बहुत ही जरूरी है।

पूर्व छात्रसघ अध्यक्ष रघुवीरसिह तामलोर ने आज के जमाने में षिक्षा के महत्व को बताया और कहा कोई लक्ष्य बड़ा नही होता है जब उस लक्ष्य में जी-जान व लगन से लग जाये। भोमसिह बलाई ने कहा कि युवा अपने पद से विचलित हो रहे है जिन्हे अपने भविष्य के बारे में सोचना होगा। बांकसिह महाबार ने युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने को कहा। गिरधरसिह उण्डखा ने अपने जीवन के बारे में उपस्थित सभी युवाओं को बताया कि मैने मेरे बचपन से सघर्ष करता आ रहा हॅू लेकिन मैं अपने लक्ष्य से पिछे नही हटा। अतं सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया कि आप सब लोगो ने जो मुझे सम्मान दिया उसे मैं कभी नही भूलूगा। इस दौरान संगठन के संरक्षक महेन्द्रसिह मिठड़ा, तनवीरसिह फोगेरा, प्रवीणसिंह मिठड़ी ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर महासचिव रामसिंह महाबार, कमलसिह राजपुरोहित, मेहताबसिह, महाबार, मागूसिह राजमथाई, देरावरसिह सुरा, जुझारसिह राठौड़, प्रवीणसिह जसाई, अवतारसिह इन्द्रोई, नारायणसिह महाबार, सहित कई युवा मौजूद थे।

दलतपसिह सणाऊ
जिलाध्यक्ष
क्षत्रिय युवा ब्रिगेड, बाड़मेर
9636696001

error: Content is protected !!