भगवान महावीर की सवारी गाजे बाजे से निकाली गई

41117-3बीकानेर 4 नवम्बर 2017। जैनश्वेताम्बर खरतरगच्छ के गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरिश्वरजी, तपागच्छ, पार्श्वचन्द्र गच्छ के मुनियों व साध्वीवृंद के सान्निध्य में कार्तिक पूर्णिमा को चिंतामणि जैनमंदिर प्रन्यास की ओर से सकल जैन समाज के सहयोग से भगवान महावीर की सवारी गाजे बाजे से निकाली गई। सवारी में सबसे आगे पंचरंगी जैन ध्वज था।पीछे नगाड़ा वादन किया जा रहा था तथा बैंड पार्टी नवंकार महामंत्र की धुन बजा रही थीं। दादा गुरुदेव व भगवान महावीर के जीवन आदर्शों से संबंधित चित्र शामिल थे। वहीं ऊंटगाड़ों पर कोचर मंडल, वीर मंडल,महावीर मंडल, गुरु गौत्तम आदि 6मंडलियां भक्ति गीत गाते हुए चलरही थीं। मंडलियों ने विभिन्न जैनबहुल्य मोहल्लों में कुछ देर ठहर करभक्ति गीत की प्रस्तुतियां दी। खजांचीमोहल्ले में आचार्यश्री जिन मणि प्रभसूरिश्वरजी के सान्निध्य में मुनि मनित प्रभ सागर, बालमुनिमलय प्रभ सागरजी ने भक्ति गीतप्रस्तुत किया । कोचर मंडल केलगातार 75 वर्षों से भगवान महावीरकी सवारी में शामिल होने के कारणइस बार हीरक जयंती वर्ष के रूप् मेंमना रहा है।
भगवान महावीर की सवारीचिंतामणि जैन मंदिर से आचार्यश्री केमंगल संदेश के साथ रवाना होकर गोगागेट के बाहर श्री गौड़ीपहुंची। रविवार 5 नवम्बर कोसुबह साढ़े नौ बजे श्रीगौड़ीपाश्र्वनाथ जी के मंदिर में बड़ी पूजाव उसके बाद स्वामी वात्सल्य काआयोजन होगा। चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास केअध्यक्ष निर्मल धारिवाल ने बतायाकि भगवान की सवारी में पहली बाररथ शामिल किया गया है। आचार्यश्रीजिनमणि प्रभसूरिश्वरजी के चातुर्मासकी याद स्थाई रखने के लिए रथ कोमोहन लाल विजय सिंह कोचरपरिवार ने तैयार करवाया है। इस बारभगवान की प्रतिमा रथ पर प्रतिष्ठितकी गई। विभिन्न मोहल्लों में जैनश्रावक-श्राविकाओं ने नारियल व भेंटचढ़ाकर भगवान की वंदना की। रथके आगे श्रावक ’’चंदन की दो चौकियां पुष्पन के दो हार, कूंकू भरियो बाट को पूजो नैन कुमार’’ व भगवानमहावीर के जयकारे लगाते हुए चलरहे थे।
चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास केमंत्री चन्द्र सिंह पारख ने बताया श्रीगौड़ी पाश्र्वनाथ मंदिर से सोमवार कोसुबह साढ़े नौ बजे भगवान कीसवारी पुनः प्रस्थान कर चिंतामणि जैनमंदिर में पहुंचकर संपन्न होगी।भगवान महावीर की सवारी मेंशामिल श्रावकों का अनेक स्थानों परसत्कार व स्वागत किया गया।
जैन मुनियों व साध्वियों का
चातुर्मास संपन्न
जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के आचार्यश्री जिनमणि प्रभ सूरिश्वरजी के साथबीकानेर में चातुर्मास कर रहेतपागच्छ, पाश्र्वचन्द्रगच्छ, साधुमार्गीजैन संघ व तेरापंथ के मुनि वसाध्वीवृंद का चातुर्मास शुक्रवार कोसंपन्न हुआ। शनिवार को आचार्यश्रीव मुनि और साध्वीवृंद ने चातुर्मासिकस्थल से अन्यत्र स्थल परिवर्तन कर लिया।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!