मेनार(LOKESH MENARIA) वल्लभनगर उपखंड की भिंडर पंचायत समिति के सोमवार को हुए प्रधान के उपचुनाव में जनता सेना की रेखा कुंवर ने कांग्रेस के यशोधरा कुंवर को 11 के मुकाबले 14 मतों से पराजित कर प्रधान की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाया l इसके साथ ही कांग्रेस के युवा नेता एवं कांग्रेस के मंसूबों को हाई वोल्टेज झटका लगने से वह तो बेहोश हुए ही साथ ही कांग्रेस के कई समर्थक भी इस हाई वोल्टेज झटके की लपटों से झुलस गए l
उल्लेखनीय है कि इसी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान यशोधरा कुंवर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद इस सीट पर रेखा कुंवर कार्यवाहक प्रधान का पद संभाले हुए थी l सोमवार को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव में रेखा कुंवर और यशोधरा कुंवर ने नामांकन पेश किया l इधर मतदान से पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला ने तटस्थ रहने का निर्देश जारी किया था लेकिन सोमवार को भाजपा के दोनों पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान में भाग लिया l वही कांग्रेस और जनता सेना के सभी पंचायत समिति सदस्यों ने भी मतदान किया l मतगणना में जनता सेना की रेखा कुंवर को 14 मत मिले जबकि यशोधरा कुंवर को 11 मत मिले इस प्रकार रेखा कुंवर 3 मतों से विजय रही लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि यशोधरा कुंवर को कांग्रेस का पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया जबकि उसको कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में ही प्रत्याशी बनाया गया था l इस हार से यशोधरा कुंवर और कांग्रेसियों को कि इस क्षेत्र में पुनः स्थापित होने की महत्वकांक्षा को हाई वोल्टेज झटका लगा है वही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी इस झटके ने देने झुलसा दिया है l
ब्लाक अध्यक्ष की बहू ने भी नहीं दिया कांग्रेस प्रत्याशी को वोट
कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनी यशोधरा कुंवर चावड़ा को इस उपचुनाव में वल्लभनगर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मेघराज सोनी की पुत्रवधू ललिता सोनी ने भी वोट नहीं देने की चर्चाएं जोर शोर से दिखाई दे रही है क्योंकि मतदान से पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मेघराज सोनी का जनता सेना के सुप्रीमो और विधायक रणधीर सिंह के साथ फोटो वायरल हुआ l इसके साथ ही मतदान के समय ललिता सोनी भी जनता सेना के सुप्रीमो रणधीर सिंह की गाड़ी में ही मतदान करने आई थी l
कांग्रेस के नेताओं की साख पर भी पड़ेगा असर
माना जा रहा है कि पूर्व प्रधान को एक बार पुनः कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया लेकिन कांग्रेस के ही एक दो सदस्यों द्वारा अपने ही प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं करने से जनता सेना को पद मिला जो उसके कार्यकर्ताओं में उत्साह का संवर्धन करता है वही कांग्रेस को अपनों ने ही धोखा दिया इससे कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की साख पर भी असर पड़ेगा उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधान यशोधरा कुंवर के खिलाफ कांग्रेस एवं जनता सेना के सदस्यों ने मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाया था जिसके बाद उन्हें पद से हटना पड़ा और दुबारा उसी को प्रत्याशी बनाकर एक बार फिर कांग्रेस का प्रधान बनाना चाह रहे थे ताकि पार्टी के दिग्गजों में स्थानीय नेताओं की पेट बनी रहे लेकिन कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने ही विरोध में मतदान कर आला नेताओं का मनोबल तोड़ दिया
जनता सेना समर्थकों में छाई खुशी
रेखा कुंवर के प्रधान बनते ही जनता सेना के समर्थकों में खुशी की लहर छा गई और जनता सेना एवं जनता सेना के सुप्रीमो रणधीर सिंह भिंडर के जिंदाबाद के नारे लगा खुशी जाहिर की वही समर्थकों द्वारा कटारिया हाय हाय के नारे भी लगाए गए
निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार शर्मा द्वारा विजेता प्रधान रेखा कुंवर को शपथ दिलवाई गई एवं प्रमाण पत्र दिया गया l