फ़िरोज़ खान
सीसवाली 17 नवंबर । गत दिनों थाना क्षेत्र के बालदडा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर फायर करने के आरोपी रईस उर्फ गुर्जर को शुक्रवार को सूचना मिलने पर राजगढ़ की पुलिया के पास पार्क में भागते हुए को दबोचा । थानाअधिकारी सत्यनारायण सिंह ने बताया कि रायपुरिया निवासी नासिर मोहम्मद ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि 8 नवंबर को में शाम को अब्दुल कलाम के मकान के सामने मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था । कि मुख्तार ने बाहर से मण्डिता निवासी रईस उर्फ गुर्जर , भुरू निवासी इस्लामनगर व अफसर को बुलाया था । रईस उर्फ गुर्जर रायपुरिया ने फायर कर दिया था , गोली मोटरसाइकिल की टंकी पर लगी जिसमें छेद हो गया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे । थानाधिकारी ने मय स्टाफ के सूचना पर पहुंचकर राजगढ़ की पुलिया से रईस उर्फ गुर्जर निवासी रायपुरिया थाना सांगोद को गिरफ्तार कर लिया ।
मामला क्या था
मुख्तार ने स्वयं उसकी साली के नाम 2 आवण्टित लीज ले रखी है । और दूसरी लीज अब्दुल कलाम के नाम है । अब्दुल कलाम ने नासिर व रुखसार पार्टनर बना रखा है । मुख्तार व अब्दुल कलाम दोनो सगे भाई है । और मुख्तार नही चाहता कि मेरे भाई की लीज को दूसरा चलाये । मुख्तार खुद भाई की लीज को चलाना चाहता है । इसको लेकर मुख्तार विरोध कर रहा था । और इनमें कहासुनी चल रही थी । और बुधवार शाम को नासिर मोहम्मद पर फायर कर दिया था ।