योगा गुरु नवीन की रिसर्च डबल्यूएचओ ने किया वेबसाइट पर पब्लिश

bikaner samacharबीकानेर 18 नवंबर2017 । बाकानेर के अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के पुत्र नवीन मेघवाल ( अब जयपुर प्रवासी) ने शनिवार को हांगकांग से वीडियो कांफे्रंसिंग के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके द्वारा योग पर की गयी रिसर्च को लंदन में प्रजेंटेशन किया जिसक बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) ने भी अपनी वेबसाइट पर पब्लिश किया है। योग गुरु नवीन मेघवाल का दावा है कि उनकी तकनीक ‘इमिजिएट इफेक्ट ऑफ एनर्जी अलाइनमेंट एण्ड मंत्रÓ के द्वारा स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 21 जून 2017 को विश्व योग दिवस पर बीकानेर में कार्यक्रम के दौरान करायी गयी तकनीक अब विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हो रही है। लंदन के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की कांफे्रंस में भी यह रिसर्च पेपर एक्सेप्ट हुआ है। जयपुर निवासी पुनीत ने बीकानेर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि नवीन की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता बीकानेर के लिए गर्व की बात है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. आर.पी.अग्रवाल ने डबल्यूएचओ पर रिसर्च पेपर पब्लिश् होने पर नवीन मेघवाल को बधाई देते हुए कहा कि इनकी इस रिसर्च को चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। बीकानेर के लिए यह एक नवाचार है। बीकानेर से शुरु हुए इस योग कार्यक्रम के सफर को अलग-अलग देशों में भी जारी रखे जाने की जानकारी नवीन मेघवाल ने दी।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!