बीपीएल परिवारों को कब मिलेंगे आवास

IMG_20171012_115358फ़िरोज़ खान
बारां 18 नवंबर । सुंडा गांव में बीपीएल परिवारों को सरकारी आवास का इंतजार है । यह परिवार बंधुआ मजदूर से मुक्त होकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं । इनको आज भी कई सुविधाओं का लाभ नही मिल रहा है । रमेश पुत्र नेनगराम ने बताया कि में बीपीएल हूं और मेरा सर्वे क्रमांक 2271703 है । लंबे समय से टापरी में रह रहा हूं । मगर आज तक भी मुझे सरकारी आवास नही मिला है । इसी तरह मदनलाल पुत्र देवीलाल सहरिया भी बीपीएल परिवार है उसको भी आवास नही मिला है । इसी तरह और भी कई परिवार है जिनको आवास का इंतजार है । इनके पास रहने को मकान नही है । आज भी टापरी में ही अपने परिवार के साथ जीवन बसर करने को मजबूर है ।

error: Content is protected !!