विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल शाखा सीसवाली की बैठक सम्पन्न

siswali-newsफ़िरोज़ खान
सीसवाली 20 नवंबर । विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल शाखा सीसवाली की बैठक गढ़ के हनुमान जी मंदिर पर सम्पन्न हुई । बैठक में 6 दिसम्बर को शोर्य दिवस मनाने को लेकर चर्चा हुई । वही 20 नवंबर से 30 नवंबर तक बजरंगदल कार्यकर्ता भर्ती अभियान चलाया जाएगा । जिसमे 22 नवंबर को प्रताप चौक बस स्टैंड पर स्टाल लगाकर बजरंगदल के नवीन कार्यकर्ताओ की भर्ती की जाएगी । बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष शिवप्रसाद खण्डेलवाल ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अधिक से अधिक हिन्दू युवाओं को बजरंगदल से जोड़ा जाएगा । बैठक में रामबाबू नागर, रामकल्याण मीणा, जगदीश नागर, रेवडिलाल, हेमन्त सैनी, शिव सैनी, प्रदीप नामा, दिनेश पराशर, राकेश गौतम सहित विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!