बीकानेर। दिव्यांगता जागरूकता अभियान के तहत एवं विश्व विकलांग दिवस से पूर्व आज शुक्रवार को दोपहर गोपेश्वर बस्ती स्थित दिव्यांग सेवा संस्थान द्वारा आटिज्म, सेरिब्रल पाल्सी एवं मूकबधिर बच्चों के सशक्तिकरण के लिए एक जन-जागरूकता रैली निकाई गई। जिसको फिजियोथैरिपिस्ट डॉ. अमित पुरोहित एवं योग प्रशिक्षक दीपक शर्मा ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। रैली संस्था परिसर के आस-पास के मौहल्ले से ‘‘मानव-मानव एक समान दिव्यांगता का मिटे निशान’’ के उद्द्योष से होते विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इस मौके पर संस्था प्रधान जेठाराम ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है यदि सही दिशा और शिक्षा मिले तो ये बच्चे सामान्य से भी आगे निकल सकते है।
डॉ. अमित पुरोहित ने बताया कि रैली का उद्देश्य समाज में आटिज्म और सेरेब्रल पॉल्सी के बारे में जागरूकता लाकर उनके निवारण की सही जानकारी देना है। साथ ही विकलांगता के संदर्भ में जानकारी देते हुए अनके निवारण और विकलांगो के उपकरणों की जानकारी दी।
योग प्रशिक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि इन बच्चों में अक्षमता एक लेकिन क्षमताएं अनेक है अतः जीवन में सकारात्मक विचारों का होना बहुत आवश्यक है जिससे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही आत्मिक बल प्राप्त होता है अर्थात् मन में उत्साह एवं प्रसन्नता का संचार होता है। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को फ्रूट का निःशुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के महेन्द्र बारूपाल, पार्वती अग्रवाल, भंवरलाल पड़ीहार, हरिराम शर्मा उपस्थित थे।