व्यक्ति के जीवन के हर पड़ाव के लिए सरकारी योजनाएं-जिला कलक्टर

नौरंगदेसर में रात्रि चैपाल

Chopal 9.12-3बीकानेर। जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं आमजन से जुड़ी है। ये योजनाएं व्यक्ति के जीवन के हर पड़ाव से संबंधी है। उन्होंने कहा कि पानी-बिजली,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ सामाजिक ताने-बाने को मजबूती प्रदान करती है। ग्रामीणों का इनका लाभ उठाना चाहिए।
गुप्ता पंचायत समिति बीकानेर की ग्राम पंचायत नौरंगदेसर में शुक्रवार को आयोजित रात्रि चैपाल में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांवों को पेयजल की दृष्टि से स्वावलम्बन बनाने के लिए मुख्यमंत्री जलस्वावलम्बन योेेेेजना का तृतीय चरण शुरू हो रहा है। इससे पहले दो चरणों में जिले में 70 करोड़ लीटर जल संरक्षण की व्यवस्था कीे गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इस योजना मंे सहभागी बने और जो कार्य होने जा रहे है,उनकी गुणवता पर ध्यान रखे।
जिला कलक्टर ने श्रम,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि इन विभागों की योजनाएं जीवन के हर पड़ाव को दृष्टिगत रखकर बनाई गई है। हमें इन विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर,जरूरमंदों को लाभ दिलाना चाहिए।
पंचायत समिति की प्रधान राधादेवी ने नौरंगदेसर पंचायत समिति क्षेत्र में पानी-बिजली और सड़क संबंधित समस्याओं की जानकारी दी और कहा कि शोभासर फीडर से आगे के 5-10 गांवों में बिजली कट के कारण ग्रामीणों की परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग जनप्रतिनिधियों को पानी-बिजली,सड़क व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यों के प्रकरणों की जानकारी समय रहते देनी चाहिए। जो कार्य नहीं हो सकते,उसके बारे में जनप्रतिनिधियों को पत्र द्वारा जानकारी दी जाए।
सप्ताह मंे दो दिन पटवारी रहेगा नौरंगदेसर में-नौरंगदेसर में जब तक पटवारी की स्थाई नियुक्ति नहीं हो जाती,तब तक सप्ताह में दो दिन नौरंगदेसर मंे पटवारी लगाने की मांग पर जिला कलक्टर ने कहा कि इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिए जायेंगे। उन्होंने मौके पर ही उपखण्ड अधिकारी एनआर सैनी को पटवारी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में खेल मैदान के संबंध में कहा कि नौरंगदेसर मंे अराजीराज भूमि होने पर खेल मैदान के किए आवश्यक भूमि आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र मंे बिजली के ढ़ीले तारों को कसवाने और घरों के ऊपर से गुजरती विद्युत लाइनों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौरंगदेसर में नियुक्ति स्टाॅफ के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि स्टाॅफ को मुख्यालय पर रखने के लिए पाबंद किया जाए।
इस अवसर पर सरपंच रामनिवास कूकणा ने मंगाना तालाब तथा हरे मंदिर की भूमि का सीमाज्ञान करवाने,नौरंगदेसर में गुसांईसर स्कीम से पीने का मीठा पानी उपलब्ध करवाने,बास आथुणा में नई पेयजल लाइन डालवाने,बस स्टैण्ड पर शौचालय निर्माण करवाने व वाटरकूलर लगवाने तथा जलदाय विभाग मंे नियमित कार्मिक नियुक्त करवाने पर बल दिया।
चैपाल में सामाजिक एवं न्याय विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार,अधीक्षण अभियन्ता जलदाय विभाग दीपक बंसल,पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार बिज,पीएचईडी के एक्सईएन विजय वर्मा,विकास अधिकारी कैलाश चैधरी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी एन.आर.सैनी सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!