बीकानेर 11 दिसम्बर ! जनजीवन कल्याण सेवा समिति के 37 वां स्थापना दिवस वार्षिक समारोह के बैनर का लोकार्पण संस्था अध्यक्ष एन0 डी0 रंगा ने किया ! समारोह 17 दिसम्बर रविवार को दोपहर 3 बजे बाबा रामदेव पार्क के पास दम्माणी हेरिटेज में होगा ! समिति महासचिव डॉ0 एम्0 एल0 व्यास ने बताया कि समारोह में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, जन कल्याण स्मारिका का विमोचन के साथ 5 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा ! समारोह में आगामी वर्ष के कार्यक्रम घोषित किये जाएंगे !
लोकार्पण कार्यक्रम में स्थापना दिवस समारोह की रुपरेखा पर विचार विमर्श किया गया ! कवि राजेंद्र जोशी, चंद्रशेखर जोशी हीरालाल हर्ष, अशफ़ाक़ क़ादरी, मंज़ूर अली चंदवानी, गिरिराज पारीक, डॉ0 अजय जोशी, मधुरिमा सिंह, श्याम सुंदर चुरा, डॉ0 कृष्णा व्यास, डॉ0 सुषमा बिस्सा, प्रदीप व्यास भगतीराम पांडे सहित गणमान्य ने अपने विचार रखे !
– मोहन थानवी