पी.बी.एम. रैन बसेरे में 30 बिस्तर रजाई भेट

Pbm rain basera 16-12-17 -2बीकानेर, 16 दिसम्बर। नगर निगम व मारवाड जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पी.बी.एम. अस्पताल परिसर में जनाना वार्ड के पास एक दिसम्बर से संचालित रैन बसेरे में शनिवार को गंगाशहर के अशोक छलाणी ने 30 बिस्तर व रजाई भेंट की। इस अवसर पर ट्रोमा सेंटर के सी.एम.ओ. कपिल शर्मा, समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास सहित अनेक सेवाभावी लोग मौजूद थे।

मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास की प्रेरणा से अशोक छलाणी की ओर से दीए गए रजाई व बिस्तरों को रैन बसेरे में अस्थाई आशियाने में प्रवास करने वाले गरीब, असहायो के साथ पी.बी.एम. अस्पताल में भती रोगियों के परिजन व रिश्तेदारों को सुलभ करवाया जाएगा। समिति अध्यक्ष व्यास ने बताया कि रैन बसेरे में प्रवास करने वालों को सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक चाय व बिस्किट निःशुल्क सुलभ करवाया जाता है। रैन बसेरे के संचालन में लायंस क्लब के रामदेव राठी,रामनारायण मोदी, हरि किशन सिंह राजपुरोहित, संजय राखेचा, प्रवीण सेठिया, बंशीलाल गहलोत, अशोक बंसल, लालचंद भाटी, घीयाराम साहू व बलदेव भादाणी आदि निष्काम सेवा करने वाले सेवादारों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

error: Content is protected !!