इनटेक द्वारा माॅरीशस उच्चायुक्त का सार्वजनिक अभिनंदन

Untitledबीकानेर,23 दिसम्बर। इण्डियन नेशनल ट्रस्ट फोर हैरिटेज कल्चर एण्ड आर्ट बीकानेर चैप्टर तथा कृष्णानंद फाउण्डेशन द्वारा भारत में माॅरीशस के उच्चायुक्त श्री जगदीश गोबुर्धन ने शनिवार को राॅटरी भवन में अभिनन्दन किया ।
इस अवसर उच्चायुक्त श्री गोबुर्धन ने कहा कि स्वामी कृष्णानंद की जन्मभूमि बीकानेर में आकर उन्हें सुकून मिलता है। हमंे स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलकर पीड़ित मानवता को राहत पहुंचाने के साथ गरीब व जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देशप्रेम और अपनी मातृभाषा का सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। राजस्थानी यहां की मायड़ भाषा है और माॅरीशस में भोजपुरी भाषा के समुचित विकास और मान्यता का कार्य होना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि वेटरनरी विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.ए.के.गहलोत ने कहा कि माॅरीशस एक प्राकृतिक रमणीय देश है। भारत और माॅरीशस मिलकर पशुपालन और पशु चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर सकते हैं। देश के प्रख्यात हद्य शल्य चिकित्सक डाॅ.डी.के.सक्सेना ने बताया कि स्वामी कृष्णानंद की प्रेरणा से माॅरीशस जाकर रोगियों का उपचार करने से उन्हें आत्मसंतुष्टि मिली है।
इस अवसर पर सेवानिवृत बिग्रडियर जगमाल सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत माॅरीशस ने इसे अक्षुण्ण बनाएं रखा है। महंत रामदयाल शास्त्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भारतीय सेवा समाज के मंत्री पृथ्वीराज रत्नू ने संस्थागत कार्यों कीे जानकारी दी। प्रारंभ में स्वामी कृष्णानंद फॅाउण्डेशन के अध्यक्ष हिंगलाजदान ने उच्चायुक्त श्री गोबुर्धन और डाॅ.सक्सेना के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इनटेक बीकानेर चैप्टर के अध्यक्ष और राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व सचिव पृथ्वीराज रत्नू ने कहा कि ऋषि मुनी एवं संतों की वाणी व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। माॅरीशस एक सांस्कृतिक विरासत वाला देश है। इनटेक के सह संयोजक डाॅ.नंद लाल वर्मा ने सभी का स्वागत किया।
इनटेक के कोषाध्यक्ष सुनील बांठिया ने अपनी माॅरीशस यात्रा के संस्मरण सुनाकर,वहां की प्राकृतिक छटा व देश प्रेम की भावना से अवगत करवाया। इस अवसर पर इनटेक सदस्य ओपी शर्मा,एमएल जांगिड़,दिनेश सक्सेना,अरविन्द सिंह राठौड़,भंवर सिंह और अशोक चाण्डक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। डाॅ.सुधा आचार्य ने श्रीमती दुहिता दुआरा और अनुपल दुआरा का अभिनंदन किया।

error: Content is protected !!