बाड़मेर, २३ दिसम्बर !
प्रत्येक व्यक्ति शिक्षा प्राप्त कर जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर अपने आपको समृद्ध बना सकता है शिक्षा ही समाज मे सम्मान प्राप्ती का आधार है ! यह उद्गार मुख्यमन्त्री निःशुल्क बालिका साईकिल वितरण कार्यक्रम राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीगाव मे कक्षा ९ की छात्राओ साईकिल वितरण समारोह मे मुख्यअतिथी जिला सरपंच सघ के अध्यक्ष एव ग्राम पंचायत रानीगाँव के सरपंच ऊगमसिंह राठौड़ ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन मे कहे ! प्राचार्या जयमाला भूत ने बताया कि शिक्षा ही सभ्य समाज का निर्माण करती है ! डाँ० हरपालसिंह राव ने बताया कि बालिकाएं शिक्षा के माध्यम से ही अपने आपको सुसंस्कृत, चरित्रवान, संस्कारित बनाती है एवं समाज मे अच्छे व बुरे के भेद को समझने की समझ विकसित करती है ! पवन भूत ने बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओ की जानकारी प्रदान की ! सरपंच राठौड़ ने 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओ को 11000/- 80% वाली को 5000/-रुपये पुरुष्कार स्वरुप देने की घोषणा करने के साथ ही प्रत्येक साईकिल प्राप्त छात्रा के घर से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण का आश्वासन दिया ! समारोह मे समाज सेवी पदमाराम मेघवाल अध्यक्ष सुरेखा जैन व गणमान्य महिलाओं व पुरुषो ने भाग लिया ! कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अनिल परमार ने किया !