प्रभु यीशु के जन्म की झांकी, नाचते गाते व झूमते हुए दिया संदेश

07बीकानेर, 23 दिसम्बर। एस.डी.कॉन्वेंट की ओर से सोफिया स्कूल के पास संचालित शांति निवास वृद्ध आश्रम में शनिवार को प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई तथा मसीही गीत की टोली ने नाचते, गाते व झूमते हुए दिया ईसा मसीही के जन्म का संदेश।

सेंट फ्रांसिस जैवियर चर्च के फादर जोसफ के नेतृत्व में वृद्धजनों के उत्तम स्वास्थ्य व बेहतर जीवन की प्रार्थना की गई। क्रिसमस फादर बने ओ.जान ने वृद्धजनों को टॉफिया व उपहार दिए। नवजात रूप में प्रभु यीशु की प्रतिमा को लाकर आश्रम में सजाई गई प्रभु यीशु के जन्म स्थल गौशाला की झांकी में प्रतिष्ठित किया गया। सभी ने मसीही यानि कैरल्स गीतों के माध्यम से खुशियां मनाई तथा प्रभु के करुणा, दया, शांति का संदेश दिया।

आश्रम की प्रभारी सिस्टर उदया, सिस्टर, सेंट टेरेसा किडर गार्डन की प्रधान सिस्टर सोशिमा, सिस्टर इस्टेला, सिस्टर सबीना, सिस्टर डालिया व एस.डी.कॉन्वेंट की फ्रैण्डस ऑफ डेस्टीट्यूट सोसायटी के सचिव शिव कुमार सोनी व अन्य सिस्टर्स ने फादर व मसीही मंडली का स्वागत किया। चर्च के सचिव जोसफ के.जी.ने बताया कि शनिवार को बी.बी.एस.स्कूल, सोफिया स्कूल परिसर में प्रभु यीशु के जन्म का संदेश मसीही गीतों व नृत्य से दिया गया।

error: Content is protected !!