लाभार्थियों को पीपीओ वितरित करती हुई प्रधान रेखा कुंवर ll फोटो लोकेश मेनारिया मेनार ll निकटवर्ती ग्राम पंचायत महाराज की खेड़ी अटल सेवा केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया । कैम्प का श्रीमान जिला कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने अवलोकन किया एवम समस्त पात्र व्यक्तिओ की शीघ्र लाभ देने के संबंधित अधिकारी कर्मचारियो को निर्देश दिए । वृद्धावस्था से विधवा पेंशन में परिवर्तन किए गए लाभार्थियो को PPO आर्डर बाटे गए इस से इन विधवा महिलाओ को 500 के स्थान पर 1000 एवम 750 के स्थान पर 1500 रुपए पेंशन मिलेगी । इस अवसर पर प्रधान भींडर श्रीमती रेखा कंवर , SDM अनिल शर्मा , विकास अधिकारी , सरपंच निर्मल जैन , रघुवीर सिंह चौहान एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे ।