देहात कांग्रेस करेगी 28 को स्थापना दिवस का आयोजन

bikaner samacharबीकानेर, 26 दिसम्बर, 2017 प्रदेश काग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 28 दिसम्बर को जिला देहात कांग्रेस कमेटी बीकानेर के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में जिला देहात कंाग्रेस कार्यालय में प्रातः 11ः00बजे कांग्रेस पार्टी का 133वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा, तथा मासिक मीटींग आयोजित होंगी।
कार्यालय संचालक मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि 28 दिसम्बर का दिन हमारी महान पार्टी और विश्व के सबसे बडे राजनैतिक संगठन ‘‘इण्डियन नेशनल कांग्रेस‘‘ का स्थापना दिवस है। 28 दिसम्बर 2017 के दिन हमें कांग्रेस पार्टी का 133वां स्थापना दिवस सदैव की भॉति कांग्रेस की परम्पराओं और कार्यक्रमांे के अनुरूप आयोजित करना है। इस दिन हम झण्डा रोहण से कार्यक्रम का शुभारम्भ व कई कार्यक्रम आयोजित करंेगे।
मार्शल ने बताया कि देहात कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कार्यकारिणी पदाधिकारियों, कांग्रेस पार्टी के लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशीगण, विधायक, जिलाप्रमुख, प्रधान, कम्पेनिंग कमेटी. सदस्यगण, पं.स.व जिप. सदस्य व प्रत्याशी, अग्रिम संगठनो के जिलाध्यक्ष व जिला देहात कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, विशेष आमत्रित सदस्य, अग्रिम संगठनों के प्रदेशस्तरीय, सहित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं से शामिल होनें का आग्रह किया है।

( मार्शल प्रहलादसिंह)
प्रदेश संगठक

error: Content is protected !!