व्यंग्य संग्रह “मैं आम आदमी हूं” का लोकार्पण 27 जनवरी को

SAVE_20180116_192323बीकानेर 21 जनवरी । व्यंग्यकार लेखक और संपादक डॉ अजय जोशी के व्यंग्य संग्रह “मैं आम आदमी हूं” का लोकार्पण 27 जनवरी शनिवार को धरणीधर रंगमंच पर शाम 4.15 बजे शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान और कादम्बिनी क्लब बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है । शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के सचिव राजराम स्वर्णकार ने बताया कि लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग्य कवि-कथाकार, संपादक भवानीशंकर व्यास “विनोद” होंगे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान राज्य अभिलेखागर, बीकानेर के निदेशक डॉ महेंद्र खडगावत, कवि कथाकार राजेंद्र जोशी होंगे । कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष कवि कला समीक्षक एवं सूचना व जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ राजेश कुमार व्यास होंगे । व्यंग्य संग्रह पर अपने विचार पत्र-वाचन के माध्यम से डॉ.रेणुका व्यास “नीलम” रखेगी । पाठकीय टिप्पणी कथाकार अशफाक कादरी एवं व्यंग्यकार डॉ.नीरज दैया करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार और कला मर्मज्ञ डॉ.श्रीलाल मोहता करेंगे । कार्यक्रम का संचालन कवि-कथाकार संजय आचार्य “वरुण” करेंगे । राजाराम स्वर्णकार मो.न.9314754724

error: Content is protected !!