????????????????????????????????????बीकानेर 08 अप्रेल । श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसाईटी (रजि.) बीकानेर की वर्ष 2018-19 की वार्षिक आम सभा एवं स्नेह मिलन समारोह श्री ब्राहमण स्वर्णकार पंचायती भवन में हुआ । समारोह में मुख्य अतिथि मुन्नालाल सोनी ने कहा कि समाज का भविष्य युवाओं के हाथों में है । हमारे युवा किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है, लेकिन अगर हम संगठित नहीं रहेंगे तो अपना स्थान नहीं बना पाएंगे । पूर्व अध्यक्ष जुगराज सोनी ने इस सोसायटी द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताया । वर्तमान अध्यक्ष सागरमल सोनी ने कहा कि यह सोसायटी वर्ष 2011 से लगातार समाज बन्धुओं के हित में कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी । सोसायटी समाज के अन्य संगठनों के साथ जुडकर रचनात्मक कार्य करेगी । सोसाईटी के कोषाध्यक्ष प्रेमरतन मंडोरा ने वर्ष 2017-18 की आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया । सचिव प्रेमप्रकाश महेचा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में बताया । स्वर्ण संगीत संस्थान के ओम सोनी गोरमेंट, ज्ञानेश्वर मीनाकार, श्रीमती मंजु, सुदर्शन भजूड, नरेन्द्र, जितेश सोनी आदि कलाकारों ने अपनी सुमधुर वाणी में कराओके पर गीतों की प्रस्तुतियां दी । भगवती संगीत कला केन्द्र के ज्ञानेश्वर सोनी ने डॉ. रामेश्वर सोनी “आनन्द” के गाए गीत “हर हर हर महादेव की प्रस्तुति देकर हॉल को तालियों से गुंजायमान कर दिया । मंच संयोजक कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने अपनी कविताओं के साथ संचालन किया । समारोह में पंचायत भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष देवकिशन कटा, पूर्व मनोनीत पार्षद राजेन्द्र सोनी, पूर्व पार्षद श्रीमती तारा सोनी, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के राधाकिशन भजूड, पूर्व अधिशाषी अभियंता पुखराज सोनी, नगर आर्य समाज के प्रधान महेश आर्य, महामंत्री एवं श्री ब्राहमण स्वर्णकार वेब पॉर्टल के निदेशक भगवतीप्रसाद सोनी, श्रीमती सीता देवी, दादोजी समिति के अध्यक्ष हरिकिशन सोनी , गणगौर समिति के बाबुलाल बाडमेरा ने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में समाज के गणमान्य श्रीगोपाल स्वर्णकार, झंवरप्रकाश, रामकिशन, सूरजरतन, किसनलाल, शंकरलाल कट्टा, स्वर्ण सुगन्धा महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रुपा सोनी, रचना सोनी, अरुणा सोनी, की साक्षी रही ।