द लॉयन फिटनेस सेंटर का हुआ शुभारम्भ

बीकानेर। पहला सुख निरोगी काया है, अच्छे सेहत व तंदरुस्ती के व्यायाम करना बहुत जरुरी है। यह विचार वृन्दावन-मथुरा स्थित श्रीराम सेवा आश्रम के अधिष्ठाता नवलरामजी महाराज ने सोमवार शाम को द लॉयन फिटनेस सेंटर के शुभारम्भ अवसर पर व्यक्त किए।
भाजयुमो शहर जिला महामंत्री व फिटनेस सेंटर के संचालक विक्की गहलोत ने बताया कि संत रघुवीरदास महाराज, कथा वाचक शंकरदास महाराज, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी तथा बंशीलाल गहलोत ने द लॉयन फिटनेस सेंटर का शुभारम्भ किया। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि व्यायाम व परम्परागत खेलों से युवाओं में शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही मन में प्रसन्नता व आत्मबल भी बढ़ता है।
संचालक विक्की गहलोत ने बताया कि आधुनिक मशीनों के साथ पूर्णत: वातानुकूलित यह सेंटर महिला व पुरुष दोनों के लिए है। महिला व पुरुष ट्रेनर सुबह 5 बजे से 9 बजे तथा शाम को 6 से 9 बजे तक व्यायाम प्रशिक्षण देते हैं। गहलोत ने बताया कि शुभारम्भ अवसर पर भाजयुमो जिला देहात मंत्री पवन महनोत, हनुमान रांका, गणेश बोथरा, रवि पारीक, हुकमचन्द कांटा, मदन सारड़ा, अशोक बोबरवाल, संजय रामावत, प्रणव भोजक, अंकुर नागपाल, दिनेश सांखला, निर्मल गहलोत, तोलचन्द जोशी, छैलू सिंह शेखावत, गोपाल सिंह किराड़ू, सत्यनारायण गहलोत, इमरान, श्याम पारीक, किशन माली, मुकेश पंवार, रक्षित जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!