महेश तर्ड लेफ्टीनेंट रैंक मे शामिल, पूरे भारत में 26वां स्थान

बीकानेर। पढऩे की लगन और देश सेवा का जज्बा रखने वाले महेश तर्ड ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा में पूरे भारत की मैरिट लिस्ट में 26वां स्थान प्राप्त कर नोखा का नाम रोशन किया है। नोखा मूल तथा हाल निवासी तिलकनगर, बीकानेर के महेश तर्ड के पिता हेतराम तर्ड सीआईडी विशेष शाखा बीकानेर जोन में सेवारत हैं। पिता हेतराम तर्ड ने बताया कि महेश शुरू से ही पढऩे के लिए तत्पर रहता था। महेश के लेफ्टीनेंट रैंक में शामिल होने पर बीकानेर के साथ पूरे नोखा कस्बे में भी प्रसन्नता की लहर है। चित्तौडग़ढ़ सैनिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने वाले महेश तर्ड ने सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व माता-पिता व दादा-दादी को दिया है। तर्ड ने बताया कि लेफ्टीनेंट रैंक में शामिल होना ही उनकी मंजिल नहीं बल्कि उच्च सैन्य पद पर रहकर देश सेवा करना मुख्य उद्देश्य है।

error: Content is protected !!