कोटा में आईटी-सोशल मीडिया प्रशिक्षण रविवार को

प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को देंगे प्रशिक्षण
बीकानेर, 12 मई। भाजपा का कोटा संभाग स्तरीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रशिक्षण तथा कार्यशाला का आयोजन रविवार को होगा। पार्टी के आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता तथा प्रशिक्षक के रूप में पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को आईटी की कार्ययोजना का प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला में कोटा संासद श्री ओम बिड़ला तथा भाजपा के प्रदेष उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद पंवार भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्षन करेंगे।
जोशी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर तक आईटी को मजबूत करने के उद्देश्य से सातों संभाग मुख्यालयों पर आईटी एवं सोशल मीडिया प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब तक जयपुर एवं अजमेर में कार्यशालाएं हो चुकी हैं। इसी श्रृंखला में कोटा में भी यह आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में संभाग के समस्त जिलों के आईटी विभाग के संयोजक, सहसंयोजक, मंडल संयोजक एवं कार्यकारिणी पदाधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र तथा बूथ स्तर तक आईटी की टीम गठित करने तथा आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान इसकी भूमिका पर मंथन किया जाएगा।

error: Content is protected !!