बीकानेर, 28 मई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट किशन सांखला को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के विधि, मानवाधिकार एवम आरटीआई विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विभाग के प्रदेश महासचिव सुशील शर्मा ने बताया कि यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक तनखा के निर्देशानुसार की गई है। सांखला इससे पहले शहर कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और प्रदेश सचिव रह चुके हैं।